राजस्थान विधानसभा में क्यों मचा हंगामा? महिला MLA की चूड़ियां टूटीं; विधायक मुकेश भाकर बजट सत्र से सस्पेंड
राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जोरदार हंगामा हो गया। जिसके बाद मार्शलों को मोर्चा संभालना पड़ा। एक विधायक के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। विधानसभा की कार्यवाही को भी इसके कारण स्थगित करना पड़ा। मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में सोमवार को जोरदार हंगामा हो गया। जिसके कारण विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। कांग्रेस विधायक इसके बाद धरने पर बैठ गए। वहीं, कांग्रेस के विधायक मुकेश भाकर को विधानसभा के शेष बजट सत्र की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया है। भाकर के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने स्पीकर वासुदेव देवनानी की तरफ गलत इशारा करके दुर्व्यवहार किया।
उनको सस्पेंड करने के बाद स्पीकर ने मार्शल बुलाए थे। वे जैसे ही भाकर को बाहर ले जाने लगे तो कांग्रेस के विधायक एकजुट हो गए। उन्होंने घेरा बना लिया। जिसके बाद मार्शलों के साथ कांग्रेस विधायकों की धक्कामुक्की हो गई। बाद में कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीं, बताया जा रहा है कि अब भी विपक्ष के विधायक सदन के अंदर बैठे हैं।
कई विधायक इस धक्कामुक्की में जमीन पर गिर गए। वरिष्ठ विधायक हरिमोहन शर्मा समेत कई विधायकों को चोट भी लगी है। वहीं, विधायक अनिता जाटव की धक्कामुक्की के बीच चूड़ियां टूट गईं। इससे पहले सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भाकर को सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश किया था। जिसे पारित कर दिया गया। प्रस्ताव पारित होते ही स्पीकर ने मार्शल बुला लिए और भाकर को सदन से बाहर करने का आदेश दिया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए 3 बजकर 29 मिनट तक स्थगित कर दिया गया।
https://twitter.com/jitensharma_/status/1820459282028011726?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1820459282028011726%7Ctwgr%5E28602a5d95e4bf58ad925cd75149d59d32238107%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Frajasthan%2Frajasthan-assembly-budget-session-ruckus-marshals-pushing-mla-fell-woman-mla-bangles-broke-mukesh-bhaker-suspended%2F812538%2F
अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, चाहे सदन चले या…
कार्यवाही फिर शुरू हुई, लेकिन हंगामा नहीं रुका। कार्यवाही फिर आधे घंटे के लिए स्थगित की गई। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर पर आरोप है कि उन्होंने स्पीकर का अपमान किया है। जिस पर सवाल उठाते हुए स्पीकर ने प्रस्ताव लाने का आग्रह किया था। स्पीकर ने दो टूक कहा कि अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे सदन चले या न चले।
सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
मुकेश भाकर को सदन से बाहर निकालने को लेकर मार्शल और कांग्रेस विधायकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। ऐसा मामला बहुत लंबे समय बाद सदन में देखने को मिला, जब किसी विधायकों को बाहर निकालने के लिए ऐसी नौबत आई हो। सदन तीसरी बार 3 बजकद 59 मिनट पर फिर से जुटा। सभापति संदीप शर्मा ने बीजेपी विधायक का नाम बोलने के लिए पुकारा। कांग्रेस विधायक पहले ही वेल में खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच सभापति ने मुकेश भाकर को सदन से बाहर जाने की चेतावनी दी। भाकर ने इसे अनदेखा कर दिया। इस पर सभापति ने मार्शल बुला लिए। मार्शल अंदर आकर भाकर को ले जाने लगे तो कांग्रेस विधायक और उनके बीच जबरदस्त हाथापाई हो गई। इस मामला बढ़ता देख सभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी, लेकिन कार्यवाही स्थगित होने के करीब 5 मिनट बाद तक भी मार्शल और कांग्रेस विधायकों के बीच भिड़ंत जारी रही। कई महिला कांग्रेस विधायकों ने सदन में मारपीट का आरोप लगाते हुए टूटी हुई चूड़िया लहराईं।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया विरोध
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कि विधानसभा में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन तथा जबरन निष्कासन फिर मार्शलों द्वारा वरिष्ठ विधायक मलहरिमोहन जमीन पर गिराना व महिला विधायक अनीता जटाविंक से बदसलूकी कर उनकी चूड़ियां तोड़ देने की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह राज्य की BJP सरकार की तानाशाही सोच का नतीजा है, जिसके कारण चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा दुर्वव्यहार किया गया।