[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले लोग होते हैं सम्मान के अधिकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले लोग होते हैं सम्मान के अधिकारी

प्रधानाचार्य कासम अली का सराहनीय सेवाओं के लिए गांव के लोगों ने किया सम्मान

चूरू : गांव के शिक्षाविद् प्रधानाचार्य कासम अली खान का कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ सराहनीय कार्य करने पर गांव के लोगों द्वारा समारोह पूर्वक स्वागत, सम्मान कर अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा में प्राचार्य कासम अली खान गुरुवार को 38 साल 10 माह की सरकारी सेवा के बाद गोपीराम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए।

इस मौके पर समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ समर्पण भाव से कार्य करते हैं। हमें उन लोगों की सराहनीय सेवाओं का सम्मान कर उनका अभिनंदन करना चाहिए।

समाजसेवी महावीर नेहरा ने कहा कि समाज के लोगों का यह दायित्व बनता है कि अच्छे कार्य करने वाले कर्मठ व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए। इससे ईमानदारी पूर्वक अच्छे काम करने वाले दूसरे लोगों का भी उत्साहवर्धन होता है।

इस मौके पर  प्रधानाचार्य प्रताप सिंह कुमावत, प्रधानाचार्य जगदीश खेड़ीवाल, प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, शारीरिक शिक्षक शफी मोहम्मद गांधी, एपीआरओ मनीष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल नोखवाल, कयूम खान, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राम सिंह सिहाग, विजय पाल धुंआ, सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी रेखा राम खीचड़, एडीईओ नारायण मेघवाल, संजीव कस्वां, करणी राम नैण, विद्याधर रेवाड़, अशोक मेघवाल, हाजी अब्दुल हबीब अनवरी, सेवानिवृत पटवारी युनुस खान, भोलू खां, रामलाल फ़गेड़िया, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भंवरलाल जांगिड़ चूरू, बन्ने खां, रामनिवास फगेड़िया, आजम खान, सफी खान, जब्बार खान, सतार खान, रमजान खान, प्रकाशचंद्र शर्मा, शौकत खां, अजय जांगिड़, सुरेश मेघवाल, ताराचंद प्रजापत, सुनील जांगिड़, वासुदेव सिहाग, एडवोकेट इकबाल खान, हनुमान प्रजापत, पतराम मेघवाल, अजित सिंह राठौड़, मुकेश बाटू , इमरान खान, डॉ इरफ़ान खान, सरफराज खान, प्रदीप दर्जी, सलीम खान, इशाक खान, रियाजत खान, साहिल खान, रहमान खान, शाहिद, यूसुफ खान, साहिम, रिसान, मुस्ताक खान, मुकारब खान, भोलू खां, नजीर खान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin