[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली

इस बार जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला स्टेडियम में होगा

नीमकाथाना : शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलक्टर ने समीक्षा बैठक हुई। कलक्टर शरद मेहरा ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम गजानन्द मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित जिला स्टेडियम में होगा। मुख्य समारोह से पहले कलक्ट्रेट कार्यालय, कलक्टर आवास व अन्य सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात एट होम का कार्यक्रम कलक्ट्रेट कार्यालय परिसर में होगा एट होम के बाद क्रिकेट का मैच होगा जो जिला स्टेडियम में खेला जाएगा।

कलक्टर मेहरा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, परेड का निरीक्षण, मार्च पास्ट, सलामी, राज्यपाल के संदेश का पठन, वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य-गायन प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, प्रवेश-निकासी, आमंत्रण पत्र, टेंट सहित अन्य व्यवस्थाएं समय पर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलक्टर ने नगर परिषद को निर्देश दिए कि शहर के सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर लाइटिंग, साफ-सफाई, जिला परिवहन अधिकारी को व्यायाम प्रदर्शन में शामिल होने वाले बच्चों को तथा शहीद वीरांगनाओं को मुख्य समारोह में लाने एवं ले जाने के लिए की व्यवस्था रखने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि मुख्य समारोह के दौरान देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक, अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल कुमार, डीएसओ सीमा मीणा, जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ मुरारी लाल शर्मा नगर परिषद आयुक्त सुरेश मीना, सीएमएचओ विनय गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता शीश राम, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरा राम, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक संजय कुमार चेतानी, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. रणजीत मेहरानिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin