आईआईटी में चयनित युवराज सिंह निर्वाण का किया सम्मान
आईआईटी में चयनित युवराज सिंह निर्वाण का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : हाल ही में आईआईटी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में झुंझुनूं निवासी युवराज सिंह निर्वाण का चयन हुआ है। यहां मंगलवार को आयोजित एक सादे समारोह में युवराज सिंह निर्वाण का सम्मान किया गया। काउंसलिंग के बाद युवराज सिंह को भारतीय प्रौधोगिकी संस्थान कानपुर में प्रवेश मिला है। युवराज जयपुर सिंह सैंट जेवीयर के छात्र रहे है।

इस अवसर पर एडवोकेट भगवान सिंह शेखावत, बिरजू सिंह शेखावत, जय सिंह शेखावत, विक्रम सिंह शेखावत, कमलेश झाझडिय़ा, नफीस अहदम खां, दादा नंदलाल शर्मा, डीपी वर्मा, अनिल कुमावत, पत्रकार महेन्द्र मयंद, जहीर मोहम्मद फारूकी, सुशील जोशी, उम्मेद सिंह सहित शहर के गणमान्य लोगो ने निर्वाण को बधाई दी है। युवराज सिंह निर्वाण के पिता लोक अभियोजक है जो फिलहाल फागी में तैनात है। ज्ञात रहे कि युवराज सिंह शहर के जाने माने वकील राजेन्द्र सिंह निर्वाण के पौत्र है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971061


