कारगिल विजय दिवस पर किया शहीदों को नमन
कारगिल विजय दिवस पर किया शहीदों को नमन
झुंझुनूं : 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने उपस्थित शहीद वीरांगनाओं से मुलाकात की गई। जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पूनियां एवं वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों तथा गणमान्य लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शहीद वीरांगनाओं, पदक धारक पूर्व सैनिकों एवं युद्ध दिव्यांग पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044036


