ई-मित्र कियोस्क धारकों को दिया प्रशिक्षण
ई-मित्र कियोस्क धारकों को दिया प्रशिक्षण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : झुंझुनूं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय सेवा प्रदाता आचार्य टेक्नोलाजी प्राईवेट लिमिटेड झुंझुनूं के द्वारा शुक्ररवार को ब्लॉक मुख्यालय पिलानी में संचालित ई-मित्र कियोस्क धारकों को ई-मित्र पर उपलब्ध सभी प्रकार की गर्वमेंट टू कस्टमर तथा बिजनेश टू कस्टमर सेवाओं के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बैठक के दौरान प्रोग्रामर अनिल कुमार और सहायक प्रोग्रामर रतनलाल ने उपस्थित सभी ई-मित्र धारकों को ई-मित्र पर उपलब्ध सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर पर क्षेत्रीय नागरिकों को देने लिये पाबन्द किया गया और अगर किसी भी ई-मित्र द्वारा किसी भी प्रकार की वितीय अनियमितता अर्थात् राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर पर कार्य करता नहीं पाया जाता है या 181 पर कोई भी आमजन ई-मित्र के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है तो विभाग द्वारा निर्धारित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक के बाद स्थानीय सेवा प्रदाता आचार्य टेक्नोलाजी प्राईवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि जिला समन्ययक पवन कुमार और मास्टर ट्रेनर सौरभ द्वारा कियोस्क धारकों को डिजिटल स्टेशनरी, बैनर/रेट लिस्ट और आईडी कार्ड निःशुल्क वितरीत किये।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044299


