विधानसभा में उठाया एचसीएल प्रोजेक्ट और बबाई रीको के विकास का मुद्दा
विधानसभा में उठाया एचसीएल प्रोजेक्ट और बबाई रीको के विकास का मुद्दा
खेतड़ीनगर : एशिया का एक मात्र कॉपर प्रोजेक्ट को फिर से पुरानी तर्ज पर प्रारंभ करने व बबाई रिको इंडस्ट्रीयल के लिए केंद्र सरकार द्वारा एनओसी जारी करने का मुद्दा खेतड़ी विधायक ने विधानसभा में उठाया साथ ही नीमकाथाना जिले को खेतड़ी नीमकाथाना जिले के नाम रखने की मांग की। इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने विधानसभा में कहा कि खेतड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विख्यात तहसील है। एशिया का सबसे बड़ा तांबा संयंत्र हिन्दुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट है, जिस गति से आज तांबा निकाला जा रहा है उस प्रकार करीब दो सो वर्ष तक तांबा निकाला जा सकता है। एचसीएल प्रोजेक्ट में कभी बारह हजार कर्मचारी कार्य किया करते थे लेकिन अब प्रोजेक्ट के अधिकांश प्लांट बंद होने के कारण करीब पांच सौ ही कर्मचारी कार्यरत है बाकी ठेकेदार कर्मी है।
अगर प्रोजेक्ट को पुन: पुरानी तर्ज पर सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया जाए तो स्थानीय युवाओं के सामने रोजगार की कोई समस्या नहीं होगी। विधायक ने उधोग मंत्री से एचसीएल को पुन: विकसित करने की मांग की। बबाई रीको इंडस्ट्रीयल के लिए कहा कि पिछली सरकार ने दो जगह रीको इंडस्ट्रीयल के बोर्ड लगा दिए लेकिन अभी तक कोई एनओसी की कार्यवाही नही हुई, अगर केंद्र सरकार रीको इंडस्ट्रीयल की एनओसी दे तो यह प्रोजेक्ट देश के लिए लाईफ लाईन साबित हो सकती है। जिस प्रकार बहरोड़-कोटपुतली जिला बनाया गया है इसी तर्ज पर नीमकाथाना जिले को खेतड़ी नीमकाथाना करने की मांग की। आंगनबाड़ी केंद्र पर आरओ वाटर, गैस कनेक्शन की व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039518


