[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेकसिटी के डॉ.अरविंदर सम्मानित:शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेकसिटी के डॉ.अरविंदर सम्मानित:शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए किया सम्मान

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेकसिटी के डॉ.अरविंदर सम्मानित:शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए किया सम्मान

उदयपुर : उदयपुर के अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड द्वारा चिकित्सा तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। डॉ. अरविंदर सिंह का कहना है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मान पाने वाले राजस्थान के पहले डॉक्टर होने का उनको गौरव प्राप्त हुआ है।

यूनाइटेड किंगडम स्थित यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन हॉल में हुए समारोह में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केविन मैकाले ने डॉ अरविंदर सिंह को अवार्ड से नवाजा। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात से बहुत प्रसन्नता हो रही है कि वे हिन्दी मीडियम से पढ़े हैं और जिस ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को पढ़ कर उन्होंने इंग्लिश सीखी, आज उसी यूनिवर्सिटी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।

डॉ. सिंह को सम्मान समारोह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर उनके डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड, ब्रिटिश पार्लियामेंट सम्मान, सिंगापुर में ग्लोबल मास्टर माइंड अवॉर्ड सहित अन्य उपलब्धियों के लिए सराहा गया। डॉ. सिंह को हाल ही 100 बेस्ट ऑफ इंडिया की सूची में भी शामिल किया गया था।

डा. सिंह का मानना है कि उनकी इन दो अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के पीछे उनका अनूठा प्रोफाइल है। पेशे से वे एक मेडिकल डॉक्टर है, तो उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से एमबीए में स्वर्ण पदक भी हासिल किया है। उनके पास ऑक्सफोर्ड, यूके से शैक्षणिक योग्यता है, तो एलएलबी की डिग्री भी ले रखी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77