[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 53 लाख रुपए की चोरी का खुलासा:2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन; 25.21 लाख कैश बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 53 लाख रुपए की चोरी का खुलासा:2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन; 25.21 लाख कैश बरामद

झुंझुनूं में 53 लाख रुपए की चोरी का खुलासा:2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन; 25.21 लाख कैश बरामद

झुंझुनूं : झुंझुनूं के सदर थाना क्षेत्र के नयासर गांव में करीब महीने भर पहले हुई 53 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो महिला समेत 8 जनों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग निरुद्ध भी किया है।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के 25.21 लाख रुपए कैश, 30 हजार की रुपए की कीमत का एक मोबाइल व घटना के दौरान काम में ली गई कार भी बरामद की है। सभी आरोपी झुंझुनूं जिले के अलग अलग जगह के रहने वाले हैं। डीएसटी व सदर पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर इन आरोपियों को पकड़ा।

एसपी राजर्षि वर्मा ने बताया- 29 जून 2024 को नयासर निवासी सुनिता कस्वां ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया की जमीन बेचने से मिली रकम में से 53 लाख रुपए घर के कमरे में एक संदूक में रखे हुए थे। 28 जुलाई की रात्रि को पड़ोस में जन्मदिन पार्टी चल रही थी। घर के सभी पार्टी में गए थे। वापस आए तो कमरे के ताले टूटे हुए थे। संदूक में रखे 53 लाख रुपए गायब थे।

150 कैमरे खंगाले, 25 गांवों में पूछताछ की

एसपी ने बताया- आरोपियों को पकड़ने के लिए झुंझुनूं सदर थाना, साइबर सेल व डीएसटी टीम का गठन किया गया। घटना स्थल व गांव के आसपास लगते रास्तों पर 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आस पड़ोस के 20 -25 गांव में लोगों से पूछताछ की। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के आरोपी मुकुन्दगढ़ थाना क्षेत्र के चूड़ी चतरपुरा गांव में एक आरोपी के खेत में बैठकर अन्य जगह चोरी का प्लान बना रहे हैं।

इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर अमित कुमार (23)पुत्र बिल्लूराम निवासी वार्ड नं.8, नवलगढ़, मुकुन्दगढ़ थाना क्षेत्र के चूडी चतरपूरा निवासी अमान उर्फ रोकी उर्फ बहादुर(22) पुत्र असलम, कृष्ण कुमार(38) पुत्र गिरधारी लाल, बिसाऊ थाना क्षेत्र के धीरासर निवासी आदित्य उर्फ भांजा(19) पुत्र राकेश कुमार, गुढ़ा थाना क्षेत्र के भोड़की का रिन्कू उर्फ विक्की(21) पुत्र किशोर, मण्डावा कस्बे के वार्ड नं. 9 निवासी अंकित कुमार(23) सुभाष चौपड़ा को घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया।

वारदात में दो महिलाएं, एक नाबालिग भी शामिल

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी में दो महिलाए व एक नाबालिग के शामिल होने की बात स्वीकार की। जिस पर पुलिस ने रेखा(32) पत्नी राकेश निवासी नयासर व चूडी चतरपुरा की मनीष पत्नी कृष्ण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया था। वहीं एक नाबालिग को भी निरूद्ध किया है। उन्होंने बताया- इस मामले में एक अन्य आरोपी विकास जांगिड़ पुत्र ओमप्रकाश सहित चोरी में सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसपी ने बताया- गिरफ्तार 5 आरोपियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। आरोपी अमित कुमार के खिलाफ 2 मामले, अमान उर्फ रॉकी पर 1, कृष्ण कुमार के खिलाफ 3, आदित्य उर्फ भांजा पर 1 तथा मनीषा पर 2 दो मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77