[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हॉस्पिटल में प्रसूता की डिलीवरी के बाद हंगामा:स्टाफ ने पहले लड़का और फिर बताया लड़की पैदा हुई, डीएनए टेस्ट की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हॉस्पिटल में प्रसूता की डिलीवरी के बाद हंगामा:स्टाफ ने पहले लड़का और फिर बताया लड़की पैदा हुई, डीएनए टेस्ट की मांग

हॉस्पिटल में प्रसूता की डिलीवरी के बाद हंगामा:स्टाफ ने पहले लड़का और फिर बताया लड़की पैदा हुई, डीएनए टेस्ट की मांग

सीकर : सीकर के राजकीय जनाना हॉस्पिटल में प्रसूता की डिलीवरी के बाद हंगामा हो गया। परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल स्टाफ ने पहले लड़के के पैदा होने की बात कही। उसके कुछ देर बाद बोले कि, लड़की पैदा हुई है। परिजनों ने नवजात का डीएनए टेस्ट करने की मांग की है। हॉस्पिटल सालासर रोड पर स्थित है। महिला के परिजनों ने मामले में डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दी है।

परिजन बोले- इलाज के बाद बताया, लड़की हुई

परिजनों का कहना है कि सोमवार शाम 7 बजे श्रीकल्याण जनाना हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया कि लड़के का जन्म हुआ है। कुछ समय बाद बच्चे को इलाज के लिए ले जाया गया। इसके बाद स्टाफ कहने लगा कि लड़का नहीं लड़की हुई है।

लापरवाही बरतने पर कर्मचारी को हटाया

हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. एचएस धायल का कहना है कि महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। स्टाफ ने गलती से लड़की को लड़का बता दिया और डॉक्यूमेंट में एंट्री कर दी। 15 से 20 मिनट बाद डॉक्यूमेंट में भी करेक्शन कर दिया गया। अब परिजनों को इससे आपत्ति है। डॉ. धायल ने बताया कि कमेटी बनाकर मामले की जांच की जा रही है। जिस स्टाफ के कर्मचारियों से यह गलती हुई, उसे तुरंत प्रभाव से यहां हटा दिया गया है। स्टाफ से भूलवश यह गलती हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker