[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पैर में गोली लगने के बाद भी आतंकवादियों को खदेड़ा:40 दिन चला इलाज, गांव पहुंचने पर किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्य

पैर में गोली लगने के बाद भी आतंकवादियों को खदेड़ा:40 दिन चला इलाज, गांव पहुंचने पर किया सम्मान

पैर में गोली लगने के बाद भी आतंकवादियों को खदेड़ा:40 दिन चला इलाज, गांव पहुंचने पर किया सम्मान

फतेहपुर : पैर में गोलियां लगने के बाद भी आतंकवादियों को खदेड़ते हुए बहादुरी का परिचय देने वाले सैनिक का मंगलवार को गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर उपखंड के निकटवर्ती ग्राम बिरानिया निवासी सैनिक राजू कड़वासरा ने अपनी वीरता और साहस का परिचय दिया।

सैनिक राजू कड़वासरा
सैनिक राजू कड़वासरा

11 जून 2024 को राजू कड़वासरा टोडा में तैनात अस्थाई ऑपरेशन बेस का हिस्सा थे। तभी करीब 11:30 बजे उनके ऑपरेशन बेस पर आतंकवादियों के एक समूह ने चारों दिशाओं से ग्रेनेड से और अंधाधुंध भारी गोलाबारी शुरू कर दी इस दौरान राजू कड़वासरा ने तेजी से जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादियों पर फायरिंग कर जवाबी हमला कर दिया। जिससे आतंकवादी भागने पर मजबूर हुए। जिसके बाद सैनिकों को बेस कैंप के बाहर निकलने में मदद मिली और सभी साथी सुरक्षित स्थान पर चले गए। इस दौरान सैनिक राजू कड़वासरा को भी पैर में गोलियां लग गई। जिससे उनके पैर में फ्रेक्चर हो गया। राजू कड़वासरा को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 40 दिन चले उपचार के बाद मंगलवार को राजू कड़वास जब फतेहपुर पहुंचे तो सबसे पहले फतेहपुर बीकानेर हाईवे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद युवाओं द्वारा डीजे से उनको फतेहपुर से उनके गांव बिरानिया ले जाया गया जहां पर गांव के लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker