सैनिक नगर में आम रास्ते से हटाई चारदीवारी, अतिक्रमण मुक्त कराया मार्ग
ले-आउट प्लान के विपरीत किया था निर्माण, कई साल से चल रहा था रास्ते को लेकर विवाद
झुंझुनूं : शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित सैनिक नगर में नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। अनुमोदित ले-आउट प्लान के विपरीत पूर्व और दक्षिण दिशा में आम रास्ते पर चारदीवारी बना दी गई थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस रास्ते को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था।
नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि सतर्कता समिति की बैठक में मामले में कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे। इसके बाद नगर परिषद की 11 सदस्यीय टीम गठित की गई। एक्सईएन रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से चारदीवारी हटाई गई।
ले-आउट प्लान के अनुसार चिह्नित किया अतिक्रमण
कार्रवाई के दौरान भूमि शाखा के कार्मिकों की मौजूदगी में पट्टे की पैमाइश और अनुमोदित ले-आउट प्लान के अनुसार अतिक्रमण चिह्नित किया गया। इसके बाद आम रास्ते में बाधा बन रही चारदीवारी को ध्वस्त कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
टीम में एईएन लोकेश दूलड़, जेईएन संजू पूनियां, सीएसआई चिरंजीलाल, एसआई अली हसन, सतवीर और संदीप सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में सार्वजनिक रास्तों और सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2453247


