पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा की कांग्रेस में घर वापसी के संकेत, आज हो सकती है घोषणा
मंडावा से जिला परिषद टिकट की चर्चा, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ के परिवार से टिकट को लेकर खींचतान की खबरें
झुंझुनूं : पंचायती राज चुनाव-2026 की नामांकन प्रक्रिया के बीच जिले की राजनीति में सुशीला सीगड़ा की कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंडावा क्षेत्र की तीन बार प्रधान रह चुकीं सुशीला सीगड़ा की घर वापसी की घोषणा आज होने की संभावना जताई जा रही है। उन्हें मंडावा क्षेत्र से जिला परिषद का प्रत्याशी बनाए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, उनकी वापसी और टिकट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी और सांसद बृजेंद्र ओला की पहल पर पार्टी नेतृत्व ने उनकी वापसी को लेकर सहमति जताई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस उन नेताओं से संपर्क कर रही है, जो पहले पार्टी छोड़ चुके हैं और अब भाजपा में असंतुष्ट बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुशीला सीगड़ा से संपर्क किया गया और उनकी वापसी को लेकर बातचीत आगे बढ़ी।
जिला परिषद टिकट को लेकर चर्चा
मंडावा क्षेत्र के एक वार्ड से जिला परिषद चुनाव लड़ने की सुशीला सीगड़ा की इच्छा बताई जा रही है। वहीं, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ की पुत्रवधू को भी इसी वार्ड से चुनाव लड़ाने की चर्चा है। ऐसे में टिकट को लेकर दोनों पक्षों के बीच खींचतान की खबरों के बीच कांग्रेस ने सुशीला सीगड़ा से संपर्क साधा है।
रीटा चौधरी ने कहा—जल्द होगी घोषणा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी ने कहा कि भाजपा के कई जनाधार वाले नेता पार्टी के संपर्क में हैं। जो कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताते हुए वापस आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2453244


