[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने हरेला लोकपर्व पर हल्द्वानी आर्मी कैंट स्थित केन्द्रीय विद्यालय में पौधारोपण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तराखंडटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने हरेला लोकपर्व पर हल्द्वानी आर्मी कैंट स्थित केन्द्रीय विद्यालय में पौधारोपण किया

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने हरेला लोकपर्व पर हल्द्वानी आर्मी कैंट स्थित केन्द्रीय विद्यालय में पौधारोपण किया

हल्द्वानी : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी आर्मी कैंट स्थित केन्द्रीय विद्यालय में फलदार पुष्पदार छायादार पौधारोपण कर आम जनमानस को पौधारोपण करने एवं वृक्षों का संरक्षण करने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रुप से कहा कि पर्यावरण और मानव का संबंध बहुत ही घनिष्ठ है क्योंकि हमारे स्वस्थ जीवन के लिए पृथ्वी ग्रह पर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि हम सभी का भोजन हवा पानी सहित अनेक जरूरतें पर्यावरण पर ही निर्भर करती है साथ ही बहुत से वृक्ष आयुर्वेदिक औषधि होने के साथ वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखकर प्राणदायक ऑक्सीजन की मात्रा को अधिक रूप से बढ़ते है और वृक्षों की उपस्थिति से वाहनों द्वारा उत्सर्जित धुएं व उद्योगों से निकलते प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित कर वातावरण शुद्ध हो जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने पर्यावरण को बचाए रखकर उसकी रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि बिना वृक्षों के हमको शुद्ध वातावरण प्राप्त नहीं हो सकता है इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ वृक्षों का संरक्षण कर पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए हर संभव कार्य करना चाहिए जिससे हम सभी लोग शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ होकर सकारात्मक सोच के साथ हमेशा धर्महित समाजहित भारतहित में कार्य करते रहे।
इस दौरान पौधारोपण करने में केन्द्रीय विद्यालय प्रधानाचार्या कमला निखुरपा उप प्रधानाचार्य रामबाबू अध्यापक भावना जोशी आशा आर्या संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, धर्मेन्द्र साहू, योगिता बनोला, मनीष साहू, गोविन्द मिस्त्री, दीपक कुमार, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, निलेश गुप्ता, अमन कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77