[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सदर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार:1 साल से चल रहा था फरार, गिरफ्तार करने गई पुलिस से की थी मारपीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

सदर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार:1 साल से चल रहा था फरार, गिरफ्तार करने गई पुलिस से की थी मारपीट

सदर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार:1 साल से चल रहा था फरार, गिरफ्तार करने गई पुलिस से की थी मारपीट

नीमकाथाना : नीमकाथाना में विभिन्न मामलों में फरार 2 हजार रुपए के इनामी बदमाश को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पूर्व में आरोपी को गिरफ्तार करने गए अमरसर पुलिस से बदमाश ने मारपीट की थी।

सदर थाना अधिक विजयसिंह ने बताया कि 23 अप्रैल 2023 को वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अमरसर पुलिस के हेड कांस्टेबल मुकेश, ओमप्रकाश मय जाब्ते के साथ बदमाश के घर पर पहुंची और उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी राजू मीणा व उसके अन्य साथियों ने पुलिस जाब्ते के साथ मारपीट कर दी और फरार हो गए। अमृतसर पुलिस के हेड कांस्टेबल ने नीमकाथाना के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी राजू मीणा निवासी खरखड़ा की ढाणी सैदाला भगवानपुरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजू मीणा पर विभिन्न पुलिस थानों में पूर्व में चोरी, नकबजनी और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62