[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सीएम राजे ने स्कूटर पर घूमकर जताया आभार:झालरापाटन में सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, टूरिज्म को बढ़ाने पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झालावाड़टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व सीएम राजे ने स्कूटर पर घूमकर जताया आभार:झालरापाटन में सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, टूरिज्म को बढ़ाने पर दिया जोर

पूर्व सीएम राजे ने स्कूटर पर घूमकर जताया आभार:झालरापाटन में सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, टूरिज्म को बढ़ाने पर दिया जोर

झालावाड़ : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को झालरापाटन शहर में स्कूटर पर घूमकर कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं भी सुनी। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को आमजन की समस्याओं पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

राजे ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते समय एक बाइक पर यात्रा की। वहीं, कुछ देर बाद झालारापाटन नगर परिषद के पार्षद महेश शर्मा के स्कूटर पर बैठकर नगर में घूमकर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया, उनकी समस्याएं भी सुनी। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को आमजन की समस्याओं पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

झालावाड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम राजे और सांसद दुष्यंत सिंह।
झालावाड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम राजे और सांसद दुष्यंत सिंह।

इससे पहले राजे झालावाड़ में मंगलनाथ पहाड़ी (डूंगरी) पर आयोजित 75वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद दुष्यन्त सिंह ने की। इस दौरान जिले में 21 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य जिला प्रशासन ने लिया। राजे ने कार्यक्रम के दौरान पेड़ों का नाम लेते हुए इशारों-इशारों में कहा- हमारे वटवृक्ष तो आज यहां बैठे हैं। ये रास्ता दिखाएंगे तो सुंदर वातावरण बनाएंगे। ऐसे में ऐसी दुनिया बनाएंगे, सब कुशल रहेंगे। इस दौरान आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी मौजूद थे। राजे ने कहा- बड़बेला तालाब के डवलप लवकुश वाटिका एक प्रतीक बन जाता है। ऐसे में झालावाड़ के गावड़ी तालाब, खण्डिया ओर अन्य तालाब को विकसित करने का काम के लिए कहा। उन्होंने एमएलए भी अपने क्षेत्र में पर्यावरण का काम करें। इलाके में तालाब पर फोकस करें। पेड़ नहीं होंगे तो पानी नहीं मिलेगा।

टूरिज्म में नौकरी के अवसर
राजे ने कहा- अगर अच्छा जंगल होगा तो शेर ओर अन्य जंगली जानवर आएंगे तो बाहर के पर्यटक झालावाड़ आएंगे। वन टूरिज्म बढ़ाएं, जंगली जानवर देखने के लिए पर्यटक खाना तक छोड़ देते हैं। पर्यटन के क्षेत्र में लोग आएंगे तो पर्यटन से रोजगार मिलेगा। पेड़ में देवी देवता का वास होता है आप पेडों को काटने से पहले सोचें। मन्दिर मानकर देखें। वहीं, प्रधानमंत्री ने मां के नाम पौधे लगाए जाने का जो संदेश दिया। इससे हराभरा राजस्थान बनेगा।

कार्यक्रम कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा- 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। बरगद, पीपल, नीम पर विशेष फोकस होगा। सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा- पर्यटन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने काम किया। इस क्षेत्र को ठंडी झिरी के नाम से जानते हैं अच्छा काम हुआ। उन्होंने कहा कि डीएफओ सागर ने इको टूरिज्म के क्षेत्र में जयपुर में जो काम किया इस तरह का काम झालावाड़ में करें। इससे लोगों को रोजगार मिले। इस प्रकार से पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62