खातलाई जोहड़ी में शिव परिवार मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा:महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, मूर्तियों को नगर भ्रमण करवाया
खातलाई जोहड़ी में शिव परिवार मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा:महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, मूर्तियों को नगर भ्रमण करवाया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर की खातलाई जोहड़ी में नव निर्मित मंदिर शिव परिवार, कालश बाबा व हिरामल की मूर्तियों की शुक्रवार को प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर गांव में भ्रमण करवाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बलदेव दास महाराज के सानिध्य में पंडित शिवलाल जोशी ने ग्रामीणों की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर का निर्माण श्रीराम कुमावत, रतनलाल द्वारा तथा कालश महाराज, हिरामल मंदिर का निर्माण ग्रामीणों की ओर से करवाया गया है। इससे पूर्व महिलाओं ने कान्हड़ दास अस्थल से भजन कीर्तन एवं मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा निकाली। ग्रामीणों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान श्रीराम मेवा देवी, रतनलाल कौशल्या देवी, प्रभु धर्मी देवी, महिपाल गायत्री देवी की यजमानी में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। बलदेव दास महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धार्मिक अनुष्ठान करने चाहिए। भगवान के प्रति आस्था रखने से सदैव जीवन आनंदमय रहता है तो भगवान की भक्ति करने से अपने भक्तों पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। गाय का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है, इसकी पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में गाय माता को विशेष स्थान दिया गया है, गाय के गुणों से मनुष्य अनेक प्रकार की बीमारियों से भी मुक्ति पाता है। इससे पूर्व रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया।
ग्रामीणों की ओर से समारोह में पहुंचे बलदेव दास महाराज का सम्मान किया गया। इस मौके पर गंगाधर चनेजा, चुन्नीलाल चनेजा, घीसाराम खटाणा, रामजीलाल, मुकेश सेढुका, झंडूराम, प्रकाश चनेजा, इंद्राज डोई, ओमप्रकाश डोली, कुलदीप, हेमंत, सुभाष, मोहनलाल, बनवारीलाल, कृष्ण कुमार, विक्रम सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।