[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़ागांव ने 12 रन से जीता नयासर क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़ागांव ने 12 रन से जीता नयासर क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल

बड़ागांव ने 12 रन से जीता नयासर क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल

झुंझुनूं : नयासर गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला गांगियासर व बड़ागांव की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बड़ागांव 12 रन से विजेता रहा। चार जुलाई को शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 48 टीम के खिलाड़ी शामिल हुए। फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए बड़ागांव की टीम ने निर्धारित ओवर में 128 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी गांगियासर की टीम 116 रन ही बना सकी। विजेता टीम को 41 हजार रुपए व ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्राफी देकर सम्मानित किया।

मैन ऑफ द सीरिज गांगियासर के बल्लेबाज कर्णसिंह शेखावत दी गई। आयोजन की थीम पर्यावरण संरक्षण था। मैच के दौरान लगाए गए चौके व छक्के पर एक पेड़ दिया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिवकरण जानू थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के साथ जीवन में अनुशासन का पालना करना चाहिए। प्रतियोगिता में कुल 150 सिक्स लगे तो आयोजन कमेटी ने मैच के दौरान 150 पौधे लगाए। इस दौरान अल्ताफ, आरीफ, कासम, जाकिर, मुंशी शेखावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77