[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जालोर में मोहर्रम पर निकाला ताजिए का जुलूस:तलवार से दिखाए करतब, इमाम बोले- ये हमारे लिए गम के दिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जालोरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जालोर में मोहर्रम पर निकाला ताजिए का जुलूस:तलवार से दिखाए करतब, इमाम बोले- ये हमारे लिए गम के दिन

जालोर में मोहर्रम पर निकाला ताजिए का जुलूस:तलवार से दिखाए करतब, इमाम बोले- ये हमारे लिए गम के दिन

जालोर : हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में बुधवार को जालोर में मोहर्रम मनाया गया। मोहर्रम को लेकर शहादत की रात ताजियों का जुलूस निकाला गया। लोगो ने ताजिया के आगे अपनी मन्नत मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए।

जालोर शहर में बुधवार सुबह मोहर्रम पोल से ताज़िया जुलूस के रूप में रवाना हुए। जो शहर के घांचीयो की पिलानी पिंजरों की मस्जिद से होते हुए बड़ी पोल के बाहर पहुंचे। जहां शाम से पांच बजे मुकाम के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुंदेलाव तालाब में ठंडा किया जाएगा। इस दौरान ताजियों के आगे मुस्लिम समाज के लोगों ने अखाड़ा का आयोजन कर लाठी, डंडा, तलवार से कलाबाजी व विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए। साथ ही युवाओं ने या अली या हुसैन के नारे लगाए। लोगों ने ताजियों के आगे लौटनी कर अपनी मन्नत को पूरा कर देश में अमन ओर शांति के लिए दुआ मांगी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग एकत्रित हुए।

बागोड़ा के खोखा गांव में मोहर्रम पर मुस्लिम समाज के द्वारा मिलाद का आयोजन किया गया।
बागोड़ा के खोखा गांव में मोहर्रम पर मुस्लिम समाज के द्वारा मिलाद का आयोजन किया गया।

बागोड़ा के खोखा में मोहर्रम पर मिलाद का आयोजन
बागोड़ा के पास स्थित गांव खोखा में मुस्लिम समाज ने शांति व सादगी के साथ मोहर्रम मनाया। दसवें दिन गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने कब्रिस्तान पर मिलाद का प्रोग्राम रखा। मिलाद के मुकर्ररे खुसूसी मौलाना आरिफ रजा मुस्तफाही मुरादाबादी ने तकरीर में इमाम हुसैन का जिक्र किया। वहीं जामा मस्जिद के इमाम गुलाम मोहम्मद अकबरी ने बताया कि ये दिन मुस्लिमों के लिए गम के दिन है। इस मौके पर मदरसा सदर व पूर्व सरपंच हाजी मीर मोहम्मद अकबरी, सरपंच सलीम खान, पूर्व सरपंच सदिक खान, जमाल खान, मौलाना अकबर खान,मौलाना अयूब खान अकबरी, मौलाना आरिफ खान, मौलाना आदम मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89