[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आलम सद्दे और मेहंदी का जुलूस निकाला:मंगलवार को कत्ल की रात, बुधवार को निकलेंगे ताजिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आलम सद्दे और मेहंदी का जुलूस निकाला:मंगलवार को कत्ल की रात, बुधवार को निकलेंगे ताजिए

आलम सद्दे और मेहंदी का जुलूस निकाला:मंगलवार को कत्ल की रात, बुधवार को निकलेंगे ताजिए

उदयपुरवाटी : मुस्लिम समाज के त्योहार मोहर्रम से दो दिन पहले रविवार की रात मेहंदी की रश्म अदा की गई और आलम सद्दे का जुलूस निकाला गया। बुधवार को दोपहर 2 बजे पुरानी मस्जिद से ताजिए निकाले जाएंगे।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात मेहंदी की रश्म अदा की गई। ढोल ताशे व बाजे-गाजे के साथ छोटे ताजिए को रात 2 बजे पुरानी मस्जिद के दरवाजे में दाखिल करवाया गया। इधर, परंपरा के अनुसार सोमवार की रात श्रीराम का अखाड़ा निकाला जाएगा और मंगलवार को कत्ल की रात होगी।

कत्ल की रात में 10 बजे ताजिए का जुलूस पुरानी मस्जिद से शुरू होगा और सुबह सात बजे से पहले वापस मस्जिद में प्रवेश करेगा। बुधवार को दोपहर दो बजे ताजिए का जुलूस शुरू होगा जो बिछात, गोपीनाथजी मंदिर, बिसायतियों का मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस, टोडीमुंडा बालाजी, शाकंभरी गेट, घूमचक्कर होते हुए शाम 7 बजे नांगल नदी स्थित कर्बला में दफनाया जाएगा। कार्यक्रम में ताजिएदार कुरड़ाराम कलाल, पार्षद माहिर खान, जीवण सिक्का, अख्तर तेली, सद्दाम तेली, अलताफ कच्छावा, अमित अली कच्छावा, माहिर कच्छावा, अब्दुल मुगल, जमील कुरेशी, ईशू बिसायती, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय खान, चांद मनियार, अजीज नागौरी, इदरिश बारुदगर, जनरेल मुगल, हनीफ, बाबूलाल, इमरान कच्छावा मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin