[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर बैठे बनेगा अब बच्चों का आधार कार्ड:ऐप करना पड़ेगा डाउनलोड, 5 साल तक के बच्चों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर बैठे बनेगा अब बच्चों का आधार कार्ड:ऐप करना पड़ेगा डाउनलोड, 5 साल तक के बच्चों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

घर बैठे बनेगा अब बच्चों का आधार कार्ड:ऐप करना पड़ेगा डाउनलोड, 5 साल तक के बच्चों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

झुंझुनूं : पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के प्रावधान में बदलाव किया है। अब आधार कार्ड बनवाने के लिए परिजनों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों का घर पर ही आसानी से आधार बन जाएगा। डाक विभाग ने बच्चों के आधार में परिजन को छूट दी है।

पांच साल के बच्चे का घर से आधार कार्ड बनाने के लिए डाक विभाग ने पहल की है। जिसके तहत विभाग की टीम आपकी सूचना पर घर पहुंचेगी और नि:शुल्क आधार संबंधी प्रक्रिया पूरी करेगी। जो भी अपने बच्चों का आधार बनवाना चाह रहे हैं वो अब घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

पोस्ट इन्फो ऐप करेगा मदद

डाक विभाग ने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के घर बैठे आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था शुरू की है। आधार कार्ड बनाने के लिए परिजन मोबाइल पर डाक विभाग का पोस्ट इन्फो ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आनलाइन पूछी गई प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

जैसे नाम, पता, मोबाइल नबर आदि सूचनाएं देनी होंगी। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभाग की टीम बच्चे का आधार कार्ड बनाने आपके घर पहुंचेगी। इसके अलावा डाकपाल को ऑफलाइन सूचना भी दी जा सकती है। इसके बाद विभाग की आईटी टीम बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए उसके घर पहुंचेगी।

बच्चों के नि:शुल्क बनेंगे आधार कार्ड

डाक विभाग बच्चों के आधार कार्ड बनाने का कोई शुल्क नहीं लेगा। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक कराता है तो उन्हें 50 रुपए का शुल्क देना होगा। साथ ही विभाग की ओर से सभी डाक केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin