[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोलेरो पेड़ से टकराई, नाना-दोहिते समेत तीन की मौत:हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी की छत उड़ गई; मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डीडवानानागौरराजस्थानराज्य

बोलेरो पेड़ से टकराई, नाना-दोहिते समेत तीन की मौत:हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी की छत उड़ गई; मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे

बोलेरो पेड़ से टकराई, नाना-दोहिते समेत तीन की मौत:हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी की छत उड़ गई; मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे

डीडवाना : मंदिर में दर्शन कर लौट रहे परिवार की बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नाना-दोहिते समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी समेत तीन घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो की छत ही गायब हो गई। घटना किशनगढ़-बठिंडा मेगा हाईवे पर डीडवाना के सांवराद गांव के पास दोपहर 3 बजे हुआ।

पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी छत गायब हो गई।
पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी छत गायब हो गई।

जसवंतगढ़ थानाधिकारी मंजू ने बताया- हादसे में कसुंबी (उपादडा) निवासी श्रवण राम (60), उसके दोहिते कसुंबी (अलीपुर) निवासी शिव (18) पुत्र प्रहलाद राम और तुलसी (45) पत्नी राजूराम की मौत हो गई। वहीं राजश्री (16) पुत्री प्रहलाद राम, बसंती (45) पत्नी प्रहलाद राम, संतोष (58) पत्नी श्रवण राम घायल हो गई। उपादडा और अलीपुर गांव में 2 किलोमीटर की दूरी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनाें घायलों को जयपुर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर की भीड़ इकट्‌ठा हो गई।
हादसे के बाद मौके पर की भीड़ इकट्‌ठा हो गई।

थानाधिकारी ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग डीडवाना के खरेश गांव में माताजी के मंदिर में दर्शन कर गांव लौट रहे थे। शिव के दादा जैसाराम प्रजापति ने बताया कि श्रवण राम 30 साल से चेन्नई में रहता है। उसके साथ वहां उसका परिवार और छोटे भाई का परिवार रहता है। चेन्नई में उनका राजस्थानी रेस्टोरेंट है। वे 4 दिन पहले आए थे।

बहू बसंती उनसे मिलने की बोल रही थी। जिसके बाद आज श्रवण उनको लेने आया था। साथ में शिव और राजश्री भी चले गए थे। मुझे भी बोला था कि मंदिर चलो, लेकिन मुझे कोई काम था, इसलिए नहीं गया। शिव 10वीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं राज श्री 9वीं में पढ़ती है। इन दोनों के पिता प्रहलाद मस्कट में रहते हैं। वहां होटल में कुकिंग का काम करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89