[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाड़ी से कुचलकर महिला की हत्या का मामला:खेतड़ी पुलिस ने तीन साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाड़ी से कुचलकर महिला की हत्या का मामला:खेतड़ी पुलिस ने तीन साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

गाड़ी से कुचलकर महिला की हत्या का मामला:खेतड़ी पुलिस ने तीन साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

खेतड़ी : महिला को गाड़ी से कुचलकर हत्या के मामले में खेतड़ी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बदमाश तीन से साल से फरार चल रहा था। आरोपी को जिले के टॉप टेन बदमाशों में शामिल कर तीन हजार रुपए का ईनाम भी घोषित कर रखा था।

सीआई भंवरलाल कुमावत ने बताया कि फिरासावाली ढाणी तन कांकरिया निवासी सुरेश सैनी ने 11 जून 2021 को रिपोर्ट दी कि सुबह करीब पांच बजे उनके घर पर एक कैंपर व थार गाड़ी में करीब दस लोग सवार होकर आए। इस दौरान बलराम ने पिस्टल से दो राउंड फायर कर दहशत फैलाई तथा उसके परिवार के लोगों को गाड़ी में डालकर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी माता सोनी देवी को गाड़ी से पटक कर बेरहमी से मारपीट की तथा गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपियों ने उसके पिता, भाई के साथ भी सरियों से बेरहमी से मारपीट की। जब गांव के अन्य लोग आए तो आरोपी उन्हें घायलावस्था में छोड़कर फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रवीण कुमार ने विशेष टीम का गठन कर मामले में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या के मामले में फरार आरोपी खेतड़ी कस्बे में आया हुआ है। जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर ढाणी भोपाला तन कांकरिया निवासी हरिराम गुर्जर पुत्र गणपत राम को गिरफ्तार कर लिया। ​​​​​​थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89