[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश में उपभोक्ता आयोग झुंझुनूं अव्वल:राष्ट्रीय लोक अदालत में 251 प्रकरणों का किया निस्तारण, उपभोक्ता को दिलवाई बाइक, गारंटी पीरियड में हो गई थी मिस्टेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदेश में उपभोक्ता आयोग झुंझुनूं अव्वल:राष्ट्रीय लोक अदालत में 251 प्रकरणों का किया निस्तारण, उपभोक्ता को दिलवाई बाइक, गारंटी पीरियड में हो गई थी मिस्टेक

प्रदेश में उपभोक्ता आयोग झुंझुनूं अव्वल:राष्ट्रीय लोक अदालत में 251 प्रकरणों का किया निस्तारण, उपभोक्ता को दिलवाई बाइक, गारंटी पीरियड में हो गई थी मिस्टेक

झुंझुनूं : देशभर में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को आयोजित हुई। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं प्रदेश में अव्वल रहा।जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्र दीक्षित व जिला आयोग के अध्यक्ष मनोज मील की बैंच ने 251 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए लोक अदालत के अवार्ड जारी किए है। द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए प्रकरणों की संख्या के दृष्टिगत झुंझुनूं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एक बार फिर से राजस्थान प्रदेश में पहले नम्बर पर रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला सेशन न्यायाधीश

द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत की सुनवाई में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता महेश टीबङा, विधि अधिकारी डॉ प्रज्ञ कुल्हार, सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ ही अधिवक्ता होशियार सिंह, द्वारका प्रसाद, कमल शर्मा, जिनेन्द्र वैष्णव, दिनेश कुमार, फूलचंद सैनी, विनोद महरिया, लाल बहादुर जैन सहित परिवादी, उपभोक्ता उपस्थित रहे।

उपभोक्ता अदालत में एक उपभोक्ता को कम्पनी से नई बाइक भी दिवाई गई। गारंटी पीरियड में उपभोक्ता की बाइक खराब हो गई थी। कम्पनी की ओर से कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया। बाइक की खराबी को ठीक नहीं करवाया गया। उपभोक्ता आयोग प्रकरण दर्ज हुआ। कम्पनी ने अपनी मिस्टेक मानते हुए उपभोक्ता को नई बाइक प्रदान की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77