[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लिफ्ट लेने के बहाने चोरी करने वाला गिरफ्तार:चोरी के बाद नया मोबाइल खरीदा,पुलिस ने 1.73 लाख रुपए और बाइक भी बरामद की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लिफ्ट लेने के बहाने चोरी करने वाला गिरफ्तार:चोरी के बाद नया मोबाइल खरीदा,पुलिस ने 1.73 लाख रुपए और बाइक भी बरामद की

लिफ्ट लेने के बहाने चोरी करने वाला गिरफ्तार:चोरी के बाद नया मोबाइल खरीदा,पुलिस ने 1.73 लाख रुपए और बाइक भी बरामद की

सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लाखों रुपए से भरा बैग और बाइक चुराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने लिफ्ट लेने के बहाने पूरी वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में चार मामले दर्ज हैं।

सदर थानाधिकारी इंद्रराज मरोडिया के अनुसार 10 जुलाई को देवीलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 9 जुलाई को वह अपनी बाइक लेकर सीकर आया था। जो अपने साथ विदेश जाने हेतु बैंक में 2 लाख रुपए जमा करवाने के लिए उधार लेकर आया था। लेकिन जब तक सीकर पहुंचा तब तक बैंक बंद हो चुकी थी। ऐसे में देवीलाल ने 2 लाख रुपए और पासपोर्ट सहित अन्य डॉक्यूमेंट एक बैग में डालकर अपनी मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटका लिया।

धोद चौराहे के नजदीक देवीलाल की बाइक का टायर पंचर हुआ। ऐसे में वह पंक्चर निकलवा रहा था। तो वहां एक आदमी पहले से ही मौजूद था। जिसने देवीलाल को कहा कि मेरी बुआ का गांव फागलवा है। मुझे वहां पर जाना है लेकिन मेरे पास किराया नहीं है। इसलिए आप मुझे फागलवा छोड़ दो। ऐसे में देवीलाल ने हां कर दी और वह आदमी देवीलाल के साथ बाइक में बैठ गया। रास्ते में जब देवीलाल सिहोट छोटी के नजदीक टॉयलेट के लिए उतरा तो वह आदमी बैग और बाइक लेकर सालासर की तरफ फरार हो गया।

पुलिस ने यह मामला दर्ज करके जांच शुरू की। परिवादी के बताए हुलिए और रूट में लगे करीब 30 से 35 सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर आरोपी कैलाश चंद (45) निवासी बोसाना को आइडेंटिफाई किया।इसके बाद आज उसे मुखबिर की सूचना पर रामपुरा गोल्याणा में दबिश देकर पड़ा है। जिसके कब्जे से चोरी किए 1.73 लाख रुपए, नया मोबाइल और बाइक बरामद कर ली गई है। फिलहाल आरोपी 2 दिन के डिमांड पर है। आरोपी पर पूर्व में चोरी के 4 मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77