[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना गर्ल्स कॉलेज में पौधरोपण का आगाज:प्रेम सिंह बाजोर ने सुनीं स्टूडेंट्स की समस्या, पीजी खुलवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना गर्ल्स कॉलेज में पौधरोपण का आगाज:प्रेम सिंह बाजोर ने सुनीं स्टूडेंट्स की समस्या, पीजी खुलवाने की मांग

नीमकाथाना गर्ल्स कॉलेज में पौधरोपण का आगाज:प्रेम सिंह बाजोर ने सुनीं स्टूडेंट्स की समस्या, पीजी खुलवाने की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना के राजकीय कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। कॉलेज कैंपस में कई जगह पर छायादार पौधे लगाए गए। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर ने कहा कि हर एक व्यक्ति को अपने नाम से पौधरोपण करना चाहिए, साथ ही उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। बाजोर ने कहा कि शहर को हरा भरा रखने और शुद्ध पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ.मंजू वर्मा ने स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषय शुरू करवाने की मांग की। कॉलेज की नियमित छात्राओं ने भी कला वर्ग और विज्ञान वर्ग में पीजी नही होने की समस्या रखी, जिस पर उन्होंने छात्राओं को पीजी में नए विषय खुलवाने का आश्वासन दिया।

यह रहे मौजूद
इस दौरान आर.एल.पी मनीष चौधरी, सुमन सामोता, जुगल किशोर सहित कॉलेज स्टॉफ और सभी कॉलेज स्टूडेंट्स मौजूद रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22