[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल:एक गंभीर हालत में नीमकाथाना रेफर, खेतड़ी कोर्ट आते समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल:एक गंभीर हालत में नीमकाथाना रेफर, खेतड़ी कोर्ट आते समय हुआ हादसा

दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल:एक गंभीर हालत में नीमकाथाना रेफर, खेतड़ी कोर्ट आते समय हुआ हादसा

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के नानू वाली बावड़ी के पास शनिवार को बराबर चल रही दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर नीमकाथाना रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार जसरापुर निवासी नरेश (38) पुत्र जयराम अपने साथी के बाइक पर अपने गांव से खेतड़ी आ रहा था। इसी दौरान लुहारा की ढाणी कोलिहान निवासी आनंद कुमार (35) पुत्र बनवारीलाल रायलटी नाके पर खाना बनाने के लिए जा रहा था। दोनों बाइक सवार बराबर में चल रहे थे कि नानू वाली बावड़ी के पास अचानक बाइकों का संतुलन बिगड़ जाने से दोनों बाइक टकरा गई।

रायल्टी नाका इंचार्ज ने पहुंचाया हॉस्पिटल
इस दौरान हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरने से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस के पहुंचने से पहले रायल्टी नाका इंचार्ज सुभाष ने अपनी गाड़ी से घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पहुंचाया।

कोर्ट आ रहा था नरेश
घायल नरेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे नीमकाथाना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया तथा आनंद के हल्की चोटें आने से प्राथमिकी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायल नरेश ने बताया कि वह खेतड़ी में कोर्ट में चल रहे निर्माण कार्य पर काम करने के लिए आ रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे के दौरान दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर एएसआई कैलाश चंद ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62