[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटी कार, 2 की मौत:स्कॉर्पियो में सवार 3 लोग गंभीर घायल, एक को जयपुर रेफर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटी कार, 2 की मौत:स्कॉर्पियो में सवार 3 लोग गंभीर घायल, एक को जयपुर रेफर किया

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटी कार, 2 की मौत:स्कॉर्पियो में सवार 3 लोग गंभीर घायल, एक को जयपुर रेफर किया

लालसोट (दौसा) : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटने से चकनाचूर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे लालसोट (दौसा) के राहुवास थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो दिल्ली से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। इस दौरान पिलर संख्या 206 कुंतलवास पुलिया के पास बेकाबू होकर पलट गई। एक्सीडेंट के कारण का अभी पता नहीं लग सका है।

एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी कार चकनाचूर हो गई।
एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी कार चकनाचूर हो गई।

हादसे में चंडीगढ़ (पंजाब) निवासी सोनू पुत्र जगदेव सिंह (40), शरण वीर सिंह (36) पुत्र सुखदेव सिंह की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। सभी को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर घायल कमर जीत सिंह को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर जयपुर के लिए रेफर कर दिया। मृतकों के शवों को दौसा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

15 महीनों में 100 से ज्यादा मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को राजस्थान और हरियाणा का सेक्शन शुरू हुए 15 महीनों से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इस सेक्शन पर इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादातर एक्सीडेंट ओवरस्पीड या फिर ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुए हैं। कुछ एक्सीडेंट जानवरों के कारण भी हुए हैं। इसी साल फरवरी में आईआईटी मद्रास की टीम ने भी यहां हो रहे हादसों को लेकर सर्वे किया था, लेकिन उसका कोई खास नतीजा सामने नहीं आया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77