[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में कृषि बीमा क्लेम को लेकर प्रदर्शन:बीमा कंपनी का जलाया पुतला, आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में कृषि बीमा क्लेम को लेकर प्रदर्शन:बीमा कंपनी का जलाया पुतला, आंदोलन की दी चेतावनी

सुजानगढ़ में कृषि बीमा क्लेम को लेकर प्रदर्शन:बीमा कंपनी का जलाया पुतला, आंदोलन की दी चेतावनी

सुजानगढ़ : अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में शुक्रवार को तहसील के किसानों ने बीमा क्लेम में गड़बड़ी को लेकर इंश्योरेंस कंपनी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। किसानों ने एडीएम ऑफिस से एसडीएम ऑफिस तक रैली निकालकर ज्ञापन भी दिया। किसानों का कहना था कि खरीफ 2023 व रबी 2024 का क्लेम आगामी में 20 दिनों में जारी किया जाए। अगर नहीं जारी किया गया तो 12 अगस्त को जिला मुख्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इससे पहले हुई सभा को किसान सभा के स्थानीय सचिव कॉमरेड रामनारायण रूलानिया, अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, एडवोकेट बनवारी लाल बिजारणिया, जगदेव बेड़ा, एडवोकेट गोवर्धन सिंह, रामकुमार मेघवाल ने सम्बोधित किया। प्रदर्शन में प्रेमाराम बीरड़ा, रामदेव पूनिया, रामकरण बिडासरा, भंवरलाल कुकड़ा, रामदेव ढाका, सांवरमल गोदारा, पन्नाराम, पृथ्वी सिंह, लक्ष्मण सिंह, श्रीभगवान पारीक सहित बड़ी संख्या किसान मौजूद थे।

बैठक में लगे बीमा कंपनी पर आरोप, एसडीएम के सामने हुई गर्मा गर्मी
इस दौरान एसडीएम ऑफिस में एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, कृषि विभाग के अधिकारियों, बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों और किसान नेताओं की मीटिंग हुई। जिसमें कई मुद्दों को लेकर गर्मा गर्मी हुई। रामनारायण रुलानिया ने कहा कि गलत खसरे दिखाकर कंपनी ने बारह सौ से ज्यादा आपत्तियां लगाई है। जो किसानों के साथ अन्याय है। किसानों ने बीमा कंपनी कर्मचारियों पर बीमा क्लेम के नाम पर वसूली के आरोप भी लगाए। जो कंपनी के अधिकारियों ने नकार दिए।

किसानों ने आरोप लगाया कि गांवों में आने वाले कर्मचारियों के पास कंपनी की आईडी नहीं होती। जिस पर कोतवाली एसएचओ धर्मेंद्र मीणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाले बीमा कंपनी कर्मचारियों के बारे में संबंधित थाने में जानकारी देवें। मीटिंग में किसान नेताओं ने बताया कि पॉलिसी का प्रीमियम देने के एक साल बाद भी 10 हजार से ज्यादा पॉलिसियों का अप्रूवल नहीं किया गया है। जिस पर एसडीएम ने बीमा कंपनी अधिकारियों से अप्रूव या रिजेक्ट करने को कहा तो कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि 15 दिन में इस पर काम हो जाएगा। मीटिंग में बीदासर तहसीलदार सुरेन्द्र भास्कर, कृषि अधिकारी दिनेश कुमावत, गोविन्द सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77