[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर में आयोजित हुआ दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर में आयोजित हुआ दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम

कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर में आयोजित हुआ दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : आत्मा योजना के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर के सभा भवन में दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें, समस्त पंचायत समिति क्षेत्र के गांवो के 30 कृषकों ने भाग लिया। कार्यकम के मुख्य अतिथि डॉ. हुशियार सिंह अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सीकर खण्ड ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा लगातार वैज्ञानिको के सम्पर्क में रहने की सलाह दी। वही कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दयानन्द ने खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों के बारे में किसानों को अवगत करवाया वैज्ञानिक संवाद के आरम्भ में डॉ. विजयपाल कस्वां उप निदेशक कृषि एंव पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) झुन्झुनू ने आत्मा योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न योजनओं की जानकारी दी तथा कृषकों की शंकाओं का समाधान किया।

डॉ. सहदेव सिंह रिटायर्ड प्रोफेसर एआरएस फतेहपुर ने खरीफ फसलों में रोग व कीटो की रोकथाम व बीजोपचार की उन्नत तकनीकी तथा डॉ. रसीद खान एसएमएस केवीके आबूसर ने फलदार पौधो के बगीचे, केंचूआ यूनिट और डॉ. बालूराम, कृषि अनुसंधान अधिकारी (शष्य) एटीसी, आबूसर ने मिट्टी व पानी की जांच व डॉ. संध्या कुमारी ढाका, उप परियोजना निदेशक आत्मा ने वेस्ट डी-कम्पोजर, जैविक खेती के बारे में कृषको को जानकारी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin