[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरस डेयरी परिसर के पास लगाए 3000 पौधे:नगर परिषद का पौधारोपण अभियान, शहर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरस डेयरी परिसर के पास लगाए 3000 पौधे:नगर परिषद का पौधारोपण अभियान, शहर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

सरस डेयरी परिसर के पास लगाए 3000 पौधे:नगर परिषद का पौधारोपण अभियान, शहर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत शहर की मंडावा रोड पर स्थित सरस डेयरी परिसर के पास पौधारोपण किया गया। आयुक्त अनिता खीचड़ की अगुवाई में नगर परिषद के कर्मचारियों, अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों, कर्मचारियों, शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिकों आदि ने एक साथ 3000 पौधे लगाए। पौधों की सार संभाल का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर आयुक्त अनिता खीचड़ ने बताया कि इस बार झुंझुनूं शहर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। इसके तहत छह सघन वन क्षेत्र स्थापित करना भी तय किया गया है। इनमें से एक एसटीपी प्लांट बगड़ रोड पर प्लांटेशन का काम पूरा हो गया है। दो दिनों में सरस डेयरी परिसर के पास भी पौधारोपण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शेष चार जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से आधे दिन बाद शहर का दौरा कर जगह-जगह पौधारोपण करवा रहे हैं। वहीं शहरवासियों को भी अपने घरों के बाहर कम से कम दो पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस मौके पर एक्सईएन वेदपाल गोदारा, एईएन लोकेश दूलड़, रोहित जांगिड़, जेईएन रश्मि, राजेश, अजय, अग्निशमन अधिकारी लोकेश गोठवाल, सहायक अग्निशमन अधिकारी बुलकेश भांबू, आरई पूनम तंवर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22