[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर परिषद शहर में चलाएगा नशा ​मुक्ति अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगर परिषद शहर में चलाएगा नशा ​मुक्ति अभियान

अभियान को लेकर की कार्यशाला, तंबाकू विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे अनिवार्य

सीकर : नगर परिषद के सभा कक्ष में बुधवार को तंबाकू वेंडर लाइसेंस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने व युवा पीढ़ी को तंबाकू उत्पादों से दूर रखने के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला की गई। कार्यशाला में नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि सीकर को नशा मुक्त नगरी बनाने के लिए नशा करने वाले एवं गुटका, पान मसाला सहित तंबाकू उत्पाद खाने और पीने वाले को रोके व टोके, अभियान चलाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि शहर के थोक विक्रेताओं के साथ एक बैठक आयोजित कर गुटका ,पान मसाला सहित अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को लाइसेंस लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कहा कि शीघ्र ही समस्त शहर के तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं को लाइसेंस लेना आवश्यक होगा। कार्यशाला में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने एनटीसीपी द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए अभियान शुरू करने व वेंडर लाइसेंस लागू करने की आवश्यकता जताई।

कोटपा के क्रियान्वयन में स्वास्थ्य विभाग करेगा पुलिस का सहयोग: बैठक में डिप्टी सीएमएचओ ने कहा कि गुटका, पान मसाला सहित तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं की बैठक कर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद को बेचने के लिए पाबंद करना व लाइसेंस प्रणाली को आवश्यक रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कोटपा के प्रभावी क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शीशराम कुल्हरी ने विद्यालयों में माह में एक शनिवार को नो बैग डे के दिन तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देने की बात कही।

एसआरकेपीएस के राजन चौधरी ने वेंडर लाइसेंस की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को तंबाकू मुक्त बनाने की अपील की। एसआरकेपीएस प्रतिनिधि हिरेंद्र सेवदा ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कार्यशाला के समापन में नशा मुक्त सीकर की शपथ दिलवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22