[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिचित लोगों के नाम से महंगी कारें फाइनेंस करवाता था, फिर उनको हड़प लेता, गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परिचित लोगों के नाम से महंगी कारें फाइनेंस करवाता था, फिर उनको हड़प लेता, गिरफ्तार

उदयपुर में हुलिया बदल कर एक साल से छिपा था, 25 हजार का इमाम घोषित

जयपुर : परिचित लोगों को लग्जरी कारों का मालिक बनने का सपना दिखाकर सरकारी दफ्तरों व स्वयं की ट्रेवल एजेन्सी में कमीशन पर लगाने का झांसा देकर उनके नाम से ही महंगी गाड़ियां फाइनेंस पर निकलवा ली। इसके बाद कारों को हड़पकर फरार हो गया। विधायकपुरी थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, पासपोर्ट व महंगे फोन मिले हैं।

डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपी भानूप्रताप सिंह चारण उर्फ भानू 34 निवासी डेगाना-नागौर हाल दादी का फाटक झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ जोवियल क्लब प्राइवेट लिमिटेड ट्यूर एवं ट्रेवल्स कम्पनी की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था।

आरोपी भानूप्रताप और उसके साथी रामावतार सैन व नितिन पाटनी ने परिवादियों के नाम से फाइनेंस पर लग्जरी गाड़ियां निकलवाई थी। मामलों को लेकर मीडिया में खबरें आने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस की टीम ने आरोपी रामावतार सैन, राहुल यादव एवं नितिन पाटनी को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य सरगना भानूप्रताप सिंह चारण अपनी गिरफ्तारी के डर से हुलिया बदल कर उदयपुर में रहने लगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62