[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी प्रोजेक्ट के लोडर को किया सीज : बगैर टैक्स व रजिस्ट्रेशन के परिवहन विभाग ने किया सीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसीसी प्रोजेक्ट के लोडर को किया सीज : बगैर टैक्स व रजिस्ट्रेशन के परिवहन विभाग ने किया सीज

केसीसी प्रोजेक्ट के लोडर को किया सीज : बगैर टैक्स व रजिस्ट्रेशन के परिवहन विभाग ने किया सीज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास पारीक

खेतड़ीनगर : कागजात व ओवरलोड वाहनों के RTO R314084912 बगैर खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंगवार को केसीसी प्रोजेक्ट के एक लोडर को जब्त किया। परिवहन इंस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया अवैध वाहनों, ओवर लोड व बगैर कागजातों के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान मंगलवार को केसीसी मुख्य गेट से खेतड़ी की तरफ एक लोडर जा रहा था, जिसके चालक को रुकवाने का इशारा किया तो चालक ने लोडर नहीं रोका, लोडर का पीछा कर आजाद मार्केट के पास लोडर को रुकवा कर कागजात मांगे तो चालक ने कागजात नहीं होना बताया। उन्होंने बताया कि केसीसी प्रोजेक्ट के लोडर का न तो रजिस्ट्रेशन व टैक्स के दस्तावेज नहीं मिलने पर लोडर को सीज करते हुए खेतड़ी नगर थाने में खड़ा करने के आदेश दिए।

इस संबंध में केसीसी के नगर प्रशासन विभाग के प्रवक्ता गोविंद शर्मा ने बताया कि 20 जून को गोठड़ा में कलेक्टर की रात्रि चौपाल हुई थी उस चौपाल में कलेक्टर ने केसीसी कंपनी को 15 हजार पौधे लगवाने का लक्ष्य दिया था उसी के तहत केसीसी टाउनशिप मे शमशान भूमि के आसपास खाली पड़ी जमीन पर कचरा व गंदगी पड़ी हुई थी, पौधारोपण के लिए लोडर द्वारा साफ-सफाई करने टाउनशिप लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कंपनी क्षेत्र में ही लोडर को भेजा जाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62