[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यादव का कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यादव का कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यादव का कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिह यादव के सोमवार को एक निजी यात्रा में झुंझुनूं पहुँचने पर नगर मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। गजेंद्र सिह यादव के खाटूश्याम दर्शन के बाद दिल्ली जाते वक्त बगड़ रोड़ स्थित मंगलम सिटी में भाजपा नेता संजय जांगिड के निवास पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ़ा, दुपट्टा व माला पहनाकर यादव का स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस मौक़े पर नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, रामनिवास सैनी, आईटी ज़िला संयोजक सौरभ सोनी, सोशियल मीडिया ज़िला संयोजक पार्षद चन्द्र प्रकाश शुक्ला, प्रबुधजन प्रकोष्ठ ज़िला संयोजक सीए लोकेश अग्रवाल, संदीप गोयल, विनोद जांगीड, ललित जाँगीड सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यादव ने राणी शक्ति मंदिर में देव दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। राणीशक्ति मंदिर परिसर में भी यादव का संजय जाँगीड की अगुवाई में स्वागत किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62