बारिश के बाद घर पर बिजली गिरी, मकान ढहा:झुंझुनूं में बीपीएल परिवार हुआ बेघर, पटवारी से बोले- मदद करिए
बारिश के बाद घर पर बिजली गिरी, मकान ढहा:झुंझुनूं में बीपीएल परिवार हुआ बेघर, पटवारी से बोले- मदद करिए
ढ़ाणा-बुहाना : झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखण्ड़ के ढ़ाणा गांव में बारिश से गरीब का आशियाना उजड़ गया। परिवार के लोगों ने मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात तेज बारिश हुई, जिससे ढ़ाणा गांव में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले एक परिवार के घर को काफी नुकसान पहुंचा।
ढाणा गांव की रहने वाली बिमला देवी का परिवार उस समय सदमे में आ गया, जब उनके घर पर बिजली गिरने से दीवारों और छत में दरारें पड़ गईं और बीती रात को बारिश के कारण मकान गिर गया। घटना के समय बिमला देवी के बेटे मुकेश चौहान, उनकी पत्नी बिंदु और उनके बच्चे शुभम और वर्षा सहित पूरा परिवार घर के अंदर था। मजदूर मुकेश चौहान ने बताया कि बीपीएल योजना के तहत 2015 में मकान बनाया था, जो पूरी तरह ढह गया।
सिर छिपाने के लिए छत नहीं है। समझ नहीं आ रहा कि घर कैसे बनेगा। वहीं मंगलवार को पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। परिवार के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सहायता देने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2120533

