[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : दोरादास बूंटीनाथ आश्रम के महंत ने लगाई फांसी:मोहनदास 12 साल से थे आश्रम में, पगड़ी से बनाया फंदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : दोरादास बूंटीनाथ आश्रम के महंत ने लगाई फांसी:मोहनदास 12 साल से थे आश्रम में, पगड़ी से बनाया फंदा

दोरादास बूंटीनाथ आश्रम के महंत ने लगाई फांसी:मोहनदास 12 साल से थे आश्रम में, पगड़ी से बनाया फंदा

झुंझुनूं : सदर थाना इलाके के दोरादास स्थित बूटीनाथ आश्रम के महंत ने रात को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक महंत महेशनाथ (46) पिछले दस – बारह साल से दोरादास स्थित बूटीनाथ आश्रम में रहता था।

घटना का गुरुवार सुबह पता चला। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महंत रोजाना पड़ोस से दूध लेकर आते थे। गुरुवार सुबह दूध लेने नहीं आए तो पड़ोसी ने फोन किया। फोन पर कोई जवाब नहीं आया तो आश्रम जाकर देखा तो कमरे का कुंदा अंदर से बंद था।

काफी देर तक आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आने पर इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी गई। बिंजूसर सरपंच प्रतिनिधि मनीष कुमार को फोन कर बुलाया गया। काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर सदर थाने के एएसआई अभय सिंह पुलिस दल के साथ पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया तो महंत महेश नाथ का शव उनकी पगड़ी की बनी रस्सी से गाटर पर लगी हुक पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे नीचे उतारा। बीडीके अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि मनीष कुमार की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker