[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान : गहलोत से बोले बाबा- किसी के चक्कर में मत पड़ना, वापस मुख्यमंत्री बनना, दिल्ली पर CM को मिला ये जवाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

राजस्थान : गहलोत से बोले बाबा- किसी के चक्कर में मत पड़ना, वापस मुख्यमंत्री बनना, दिल्ली पर CM को मिला ये जवाब

सीएम अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ के जालमपुरा के रहने वाले 96 साल के नगजीराम जाट से मुलाकात की। इस दौरान नगजीराम ने सीएम गहलोत से कहा कि किसी के चक्कर में मत पड़ना। वापस मुख्यमंत्री बनना।

राजस्थान : राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान जारी है। अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद छोड़ना नहीं चाहते हैं, वहीं सचिन पायलट बीते चार साल से सीएम पद का इंतजार कर रहे हैं। बीते मंगलवार को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने राहुल गांधी से पायलट को सीएम बनाने की मांग कर दी। इधर, चित्तौड़गढ़ दौरे पर पहुंचे अशोक गहलोत ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें  96 साल के बाबा कह रहे हैं कि किसी के किसी के चक्कर में मत पड़ना, वापस मुख्यमंत्री बनना। सीएम गहलोत के इस वीडियो को जमकर देखा जा रहा है।

दरअसल, मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत चित्तौड़गढ़ दौरे पर थे। जहां उन्होंने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके अलावा विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। सीएम अशोक गहलोत ने एक सभा को भी संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि बार सरकार बदलने से नुकसान होता है। हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास और लोगों को उनके हित की योजनाओं का लाभ देने में कोई कमी नहीं रखी है। 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार इसके लिए जनता आशीर्वाद दे। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार इससे और बेहतर काम करेगी।

सभा के बाद सीएम अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ के जालमपुरा के रहने वाले 96 साल के नगजीराम जाट से मुलाकात की। गहलोत ने उनसे पूछा कि आपका स्वास्थ्य अच्छा है, आपको 100 साल पूरे करने हैं। इस पर नगजीराम ने कहा कि कलेक्टर गठाला साहब तो 121 साल का कहकर गए थे। इस दौरान नगजीराम ने सीएम गहलोत से कहा कि किसी के चक्कर में मत पड़ना। वापस मुख्यमंत्री बनना। कोई कहीं पर भेज रहा है, किसी की नहीं सुनना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछा कि दिल्ली नहीं जाना क्या? तो नगजीराम ने कहा कि दिल्ली आपके पास आएगी। इसका वीडियो अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर अकांउट से शेयर किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22