[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फेसबुक पर कर रहा था गुंडों की भर्ती! कैसे नाकाम हुई सोशल मीडिया से डॉन बनने की कोशिश?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डीडवानाराजस्थानराज्य

फेसबुक पर कर रहा था गुंडों की भर्ती! कैसे नाकाम हुई सोशल मीडिया से डॉन बनने की कोशिश?

Gangster Group : राजस्थान के कुचामन सिटी में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक पर गुंडों की भर्ती कर रहा था। इसके लिए उसने एक ग्रुप बनाया था। लेकिन, पुलिस की सतर्कता ने उसे डॉन बनने से पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस रिपोर्ट में पढ़िए यह हैरान करने वाला पूरा मामला।

Gangster Group On Facebook : राजस्थान के कुचामन शहर से एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर गुंडों की भर्ती कर रहा था। लेकिन, पुलिस की एक्टिवनेस ने इस युवक की सोशल मीडिया के जरिए डॉन बनने की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस युवक ने फेसबुक पर एक गैंगस्टर ग्रुप बनाया था। इसके लिए उसने एक पोस्ट में 50 लोगों की आवश्यकता होने की बात लिखी थी। हालांकि, गनीमत रही कि इसकी जानकारी समय रहते पुलिस तक पहुंच गई। पढ़िए पूरा मामला।

Nagaur News: Created a gangster group on Facebook and posted to hire people, arrested for breach of peaceआरोपी गिरफ्तार

निकाली 50 गुंडों की वैकेंसी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में महेंद्र बागवाल नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक उसने फेसबुक पर गैंगस्टर नाम का एक ग्रुप बनाया था और ग्रुप के लिए 50 लोगों की जरूरत बताते हुए गुंडों की वैकेंसी निकाल दी थी। उसने यह भी लिखा था कि अगर किसी को कोई काम तो बताए। लेकिन, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही पुलिस के पास पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट को ट्रेस किया और ग्रुप के एडमिन महेंद्र बागवाल को गिरफ्तार कर लिया।

1 जुलाई को की गई थी पोस्ट

इस समय सोशल मीडिया आपराधिक गतिविधियों में भी काफी इस्तेमाल किया जाने लगा है। इसे देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखती है। कई बार गुंडे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ही अपराधों की डील कर लेते हैं। ये सब देखते हुए राजस्थान में हर जिले में पुलिस की सोशल मीडिया टीम बनाई गई हैं, जो इस तरह पोस्ट्स पर नजर रखती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में गुंडों की भर्ती की पोस्ट 1 जुलाई को कई गई थी। आरोपी महेंद्र अजमेर के क्लॉक टॉवर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है।

Related Articles