[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पशुपालक को 50 हजार रुपए के मुआवजा पर बनी सहमति:गधे का शव रखकर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया, करंट लगने से हुई थी जानवर की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पशुपालक को 50 हजार रुपए के मुआवजा पर बनी सहमति:गधे का शव रखकर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया, करंट लगने से हुई थी जानवर की मौत

पशुपालक को 50 हजार रुपए के मुआवजा पर बनी सहमति:गधे का शव रखकर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया, करंट लगने से हुई थी जानवर की मौत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में मंगलवार दोपहर को करंट लगने से एक गधे की मौत के बाद खूब हंगामा हुआ। पशुपालक को 80 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के नेतृत्व में घटना स्थल पर गधे के शव को रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।

पूर्व मंत्री गुढ़ा ट्रांसफार्मर पर चढे़
पूर्व मंत्री गुढ़ा ट्रांसफार्मर पर चढे़

इस दौरान पूर्व मंत्री गुढ़ा ट्रांसफार्मर के पास सीढ़ी लगाकर खड़े हो गए। धरने को वहीं से संबोधित करने लगे। शहर के ड्रेनेज और बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए। काफी समझाइश के बाद भी सीढ़ी से नीचे नहीं उतरे।

इस दौरान पूर्व मंत्री की मौके पर पहुंचे एक्सईएन से बहस हो गई। सूचना के बाद एसडीएम सुमन सोनल, डिप्टी विरेन्द्र शर्मा, कोतवाल पवन चौबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझााइश के बाद पशुपालक को 50 हजार रूपए देने पर सहमति बनी। इस दौरान करीब तीन घंटे बिजली गुल रही।

करीब 3 घंटे चला प्रदर्शन आस पास की लाइट भी रही गुल
करीब 3 घंटे चला प्रदर्शन आस पास की लाइट भी रही गुल

राजेन्द्र गुढ़ा ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण झुंझुनूं में आए दिन हादसे हो रहे हैं। पहले झुंझुनूं में एक युवक की करंट से मौत, फिर बिसाऊ एक युवक और महिला की करंट से मौत हो गई।

अब फिर से गधा चपेट में आया है। ये सिर्फ जानवर नहींं था। बल्कि एक मजदूर की आजीविका का साधन था। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं में रोज करंट की चपेट में आकर कोई ना कोई जान गंवा रहा है, लेकिन प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। इनको ठीक करना पडे़गा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet