[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में श्याम महोत्सव 7 जुलाई को:5 को निकलेगी विशाल निशाना यात्रा, प्रचार रथ को किया रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में श्याम महोत्सव 7 जुलाई को:5 को निकलेगी विशाल निशाना यात्रा, प्रचार रथ को किया रवाना

नीमकाथाना में श्याम महोत्सव 7 जुलाई को:5 को निकलेगी विशाल निशाना यात्रा, प्रचार रथ को किया रवाना

नीमकाथाना : नीमकाथाना 25वें श्रीश्याम वार्षिकोत्सव और संकीर्तन महोत्सव को लेकर मंगलवार को श्रीश्याम मंदिर जोशी कॉलोनी नीमकाथाना में पोस्टर विमोचन किया गया। 6 जुलाई को श्याम निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। वहीं 7 जुलाई को सिल्वर जुबली महोत्सव होगा।

लखदातार मित्र मण्डल के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आज श्रीश्याम मंदिर में पोस्टर विमोचन कर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 7 जुलाई को होने वाले सिल्वर जुबली महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। 6 जुलाई को श्रीराम मंदिर से श्रीश्याम मंदिर तक निशान यात्रा और शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें नृत्य नाटिका और झांकियां सजाई जाएगी। शोभायात्रा में बाबा श्याम का रथ और नासिक के ढोल-ताशे और बैंड शामिल होंगे। वार्षिकोत्सव पर 7 जुलाई को सुबह 5 बजे मंगल आरती, विद्वान पंडितों द्वारा श्रीश्याम बाबा का अभिषेक सुबह 8 बजे होगा। दोपहर 12 बजे हवन और अनुष्ठान किया जाएगा। शाम 5 बजे बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार होगा। वहीं शाम 6 बजे छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। 7 जुलाई को 7 बजे श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजन गायक रेशमी शर्मा, आयुष सोमानी प्रस्तुतियां देंगे।

इस दौरान नवल जिंदल, नवीन बंसिया ,विश्वनाथ सेनी, अरविन्द भूदौली, रमेश भूदौली, अशोक शर्मा, घनश्याम जांगिड़, नरेन्द्र शर्मा, सुनील जिन्दल, विष्णु सोनी. श्री राम मंदिर के महंत सत्यनारायण शर्मा, सुनील जिंदल, विष्णु सोनी सहित श्याम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet