[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सु संस्कारी नागरिक बनने की भी शिक्षा दी जाए – विधायक धर्मपाल गुर्जर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सु संस्कारी नागरिक बनने की भी शिक्षा दी जाए – विधायक धर्मपाल गुर्जर

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सु संस्कारी नागरिक बनने की भी शिक्षा दी जाए - विधायक धर्मपाल गुर्जर

बबाई : राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नीमकाथाना जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे। खेतड़ी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार सुरीलिया, ग्राम सरपंच मैना देवी, पंचायत समिति सदस्य नौरंगी लाल सैनी विशिष्ट अतिथि थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं चरण वंदना करने के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने आए अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक धर्मपाल ने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को संस्कारवान शिक्षा दें, ताकि वे बच्चे आगे चलकर देश के मान-सम्मान और परिवार व गांव की संस्कृति को बचाकर रख सकें। भले ही बच्चों की परसेंटेज कम आए, किंतु उसको दिए हुए संस्कार ऐसे होनी चाहिए जिससे देश का गौरव ऊंचा हो। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज अनेक संस्कार विहीन अफसरो बड़े अधिकारियों के मां-बाप या तो वृद्ध आश्रम में है या अकेले घर में रहकर यतीम जैसा जीवन जी रहे हैं। इसके लिए आज देश को संस्कारवान नागरिकों की आवश्यकता है। यह जिम्मेदारी केवल गुरु ही पूर्ण कर सकता है। इस बात के लिए सार्थक प्रयास होने चाहिए। विधायक ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा की उच्च शिक्षा के साथ यह जिम्मेदार नागरिक बनने का भी संकल्प लेकर आगे बढ़े तभी उनकी शिक्षा सार्थक होगी। इससे पूर्व ब्लाक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार सुरोलिया, नीमकाथाना जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने भी संबोधन दिया।

समारोह में पूर्व सरपंच सोहनलाल वर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामावतार सैनी, कुरडा राम पंसारी, सेवानिवृत्ति प्रिंसिपल डॉ रामकुमार सिराधना, प्राचार्य अर्जुन राम बोछवाल, वार्ड पंच ममता देवी, मनोज सेन, ज्योति हरितवाल, प्रवीण सैनी, जीवन राम पंसारी, गोकुलचंद सैनी, रघुवीर संभरिया, अजय भार्गव, एडवोकेट रोहिताश मनकस सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62