[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

करंट की चपेट में आने से 4 भेड़ों की हुई:11 केवी की बिजली लाइन का तार टूट कर नीचे गिरा, लोगों ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

करंट की चपेट में आने से 4 भेड़ों की हुई:11 केवी की बिजली लाइन का तार टूट कर नीचे गिरा, लोगों ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग

करंट की चपेट में आने से 4 भेड़ों की हुई:11 केवी की बिजली लाइन का तार टूट कर नीचे गिरा, लोगों ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के ढाणी हुक्मा में सोमवार शाम को ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन का तार टूट कर नीचे गिर गया। जिससे चार भेंड़ो की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे लाइन के पास बसेरा करने वाले बंजारा बस्ती के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पीड़ित भेड़ पालक को प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की। जिसके बाद घटना की सूचना पर लाइनमैन दिनेश भाटी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को दी।

रेलवे क्रांसिग के पास रहने वाले पीड़ित भेड़ पालक मांगेलाल बंजारा ने बताया कि सोमवार को उसका लड़का रमेश अपनी भेड़ों को लेकर ढाणी हुक्मा की सीव में चराने के लिए गया था। शाम को नीमो देवी के खेत में भेड़ चरा रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाईन का तार इंसूलेटर से टूट कर अचानक नीचे आ गिरा। इस दौरान नीचे चर रही चार भेड़ों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

हादसे के बाद खेत के आसपास रहने वाले लोगों ने बिजली लाइनमैन को घटना की सूचना देकर विद्युत सप्लाई को बंद करवाया। गनमीत रही कि भेड़ों के पास खड़े गवाले रमेश पर बिजली का तार टूट नही गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने पीड़ित भेड़ पालक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से मृतक भेड़ों का उचित मुआवजा देने की मांग की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर बलूराम बंजारा, रधुवीर बंजारा, जगदीश,प्रताप, दलीप धायल, सत्यवीर मास्टर, प्रकाश सीगड़, राजू, कमल, सुनील कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62