[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में एक दिन में दो स्टूडेंट ने किया सुसाइड:NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने निवार का बनाया फंदा; दूसरा दसवीं में पढ़ता था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीकर में एक दिन में दो स्टूडेंट ने किया सुसाइड:NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने निवार का बनाया फंदा; दूसरा दसवीं में पढ़ता था

सीकर में एक दिन में दो स्टूडेंट ने किया सुसाइड:NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने निवार का बनाया फंदा; दूसरा दसवीं में पढ़ता था

सीकर : सीकर के उद्योग नगर इलाके में सोमवार को एक ही दिन में दो स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। इनमें से 16 वर्षीय स्टूडेंट दो दिन पहले ही दसवीं की पढ़ाई करने सीकर आया था। वह हॉस्टल में रहता था। वहीं, 17 साल के स्टूडेंट ने 26 जून को NEET की तैयारी करने के लिए एडमिशन लिया था। वह किराए का कमरा लेकर रहता था। दोनों के माता-पिता ही उनका एडमिशन करवा कर गए थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस को दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि उनका यहां मन नहीं लग रहा था। ऐसे में उन्होंने अपनी जान दे दी। दोनों ही मामलों में पुलिस की जांच जारी है।

29 जून को करवाया था एडमिशन
उद्योग नगर थानाधिकारी सुरेंद्र देगडा ने बताया- सुबह 8 बजे सूचना मिली थी कि इलाके के एक हॉस्टल में 10वीं में पढ़ रहे छात्र ने सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंचे और छात्र के शव को फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवा कर परिजनों को सूचना दी।

करौली के रहने वाले इस स्टूडेंट के परिजन 29 जून को ही उसका एडमिशन निजी स्कूल में करवा कर गए थे। सुबह जब स्टूडेंट ने कमरा नहीं खोला तो हॉस्टल वार्डन को उसके सुसाइड करने की जानकारी मिली। स्टूडेंट का पोस्टमॉर्टम कल सुबह होगा।

पिता ने संस्था और हॉस्टल संचालक पर दर्ज करवाया मामला
स्टूडेंट के पिता ने रात 10 बजे संस्था और हॉस्टल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया- बेटे को 29 जून को एडमिशन दिलवाया था। फीस के 20 हजार रुपए भी जमा करवाए थे। बेटे को हॉस्टल छोड़कर वे लोग करौली लौट गए थे।
आज दोपहर 12 बजे उन्हें उद्योग नगर पुलिस ने सूचना दी कि बेटे की मौत हो गई। लेकिन, इस बारे उन्हें संस्था संचालक या हॉस्टल संचालक ने जानकारी नहीं दी। पिता का आरोप है कि सीकर आने पर उन्हें पता चला कि बेटे की मृत्यु 30 जून की रात हो गई थी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि उनके बेटे को संस्था और हॉस्टल संचालक इतना परेशान किया गया या मारपीट की गई, जिससे कि उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया।

निवार से बना लिया फंदा
उद्योग नगर थाने के कॉन्स्टेबल मदन ने बताया- पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि थाना इलाके के एक मकान में किराए पर रहने वाले 17 साल के स्टूडेंट ने पंखे से लटक कर जान दे दी। वह नीट की तैयारी कर रहा था। 26 जून को उसके माता-पिता उसका एडमिशन सीकर में करवा कर गए थे। उसका छोटा भाई भी उसके साथ यहां रहता था। भाई बाहर नाश्ता करने गया। इस दौरान पीछे से स्टूडेंट ने खाट की निवार का फंदा बनाया और उससे लटक कर जान दे दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62