[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीडियो शेयर करने की धमकी देकर विवाहिता से रेप:ब्लैकमेल कर हड़पे ढाई लाख रूपए, ससुर के रिटायरमेंट पर हुई जान पहचान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वीडियो शेयर करने की धमकी देकर विवाहिता से रेप:ब्लैकमेल कर हड़पे ढाई लाख रूपए, ससुर के रिटायरमेंट पर हुई जान पहचान

वीडियो शेयर करने की धमकी देकर विवाहिता से रेप:ब्लैकमेल कर हड़पे ढाई लाख रूपए, ससुर के रिटायरमेंट पर हुई जान पहचान

चूरू : चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के घर में रह रही विवाहिता का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता से ढाई लाख रुपये भी हड़प लिये। पीड़िता ने नामजद आरोपी के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता का गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाया और बयान लेकर मौका नक्शे की कार्रवाई की है।

मामले की जांच कर रहे महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में किराये के घर में रह रही 28 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी कि उसने वर्ष 2017 में फेसबुक के जरिए उसकी जान पहचान झुंझुनूं के एक व्यक्ति के साथ हुई और अगले ही साल उसने दिल्ली के आर्य समाज में जाकर लव मैरिज कर ली। जब उसके ससुर का रिटायरमेंट हुआ तो उसकी जान पहचान कपिल कस्वां से हुई। जिससे उसकी मोबाइल पर बातें होने लगी।

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। इसलिए कपिल से उसकी नजदीकी बढ़ती गयी। एक दिन कपिल ने उसे अपने खेत में बुलाया और वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा होने की वजह से वह होश में नहीं रही। जिसका फायदा उठाते हुए कपिल ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। कपिल के बहकावे में आकर उसने अपने पति का घर छोड़ दिया और चूरू में रहने लगी। यहां कपिल ने उसको एक एनजीओ में नौकरी लगवा दी। इसके बाद कपिल उसे झुझुनूं बुलाता और होटल में उसका देह शोषण करता। इतना ही नहीं आरोपी ने राजस्थान महिला कल्याण मंडल के कार्यालय में भी उससे कई बार रेप किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77