[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर हेरिटेज महापौर के खिलाफ कार्रवाई फिर अधर में:यूडीएच मंत्री बोले- मेयर को नोटिस दिया, अधिकारियों ने कहा- अभी जारी नहीं हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर हेरिटेज महापौर के खिलाफ कार्रवाई फिर अधर में:यूडीएच मंत्री बोले- मेयर को नोटिस दिया, अधिकारियों ने कहा- अभी जारी नहीं हुआ

जयपुर हेरिटेज महापौर के खिलाफ कार्रवाई फिर अधर में:यूडीएच मंत्री बोले- मेयर को नोटिस दिया, अधिकारियों ने कहा- अभी जारी नहीं हुआ

जयपुर : एसीबी द्वारा हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ अभियोजन स्वीकृत के लिए लिखे गए पत्र के मामले में नया मोड़ आ गया है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और यूडीएच-डीएलबी अधिकारियों के मेयर नोटिस जारी करने को लेकर अलग-अलग बयान सामने आए हैं। यूडीएच मंत्री कह रहे हैं कि मेयर को सुनवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अब तक सुनवाई का नोटिस जारी नहीं हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश के तहत मेयर गुर्जर की सुनवाई सरकार के स्तर पर की जाएगी। सुनवाई के लिए जारी होने वाले नोटिस के संबंध में फाइल चला दी गई है। सुनवाई की तारीख का निर्णय यूडीएच शासन सचिव के स्तर पर तय होगा। इसके बाद एसीबी व मेयर को नोटिस जारी होंगे। दोनों के तर्क-सबूतों के आधार पर स्वीकृति देने का निर्णय सरकार करेगी।

ये है मामला: एक साल पहले एसीबी ने मेयर मुनेश के पति सुशील गुर्जर को निगम पट्टे में हुए भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। एसीबी ने इसमें अब मेयर को भी दोषी मान अभियोजन स्वीकृति मांगी है।

जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है। वे कई बार पद से हटाईं गईं, फिर कोर्ट के फैसले से वापस मेयर बनीं।
जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है। वे कई बार पद से हटाईं गईं, फिर कोर्ट के फैसले से वापस मेयर बनीं।

मंत्री खर्रा ने कहा- सुनवाई के लिए मेयर को नोटिस जारी किया

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कहना है कि मेयर मुनेश गुर्जर को नोटिस जारी कर दिया है। एसीबी अफसरों को संबंधित प्रकरण के लिए बुलाया है। दोनों पक्ष सुनने के बाद जो फाइल तैयार होकर आएगी, उस पर तत्काल निर्णय लेकर कार्रवाई की जाएगी।

नैन ने कहा- 11 जून का डिस्कशन कैंसिल हो गया, नई तारीख नहीं मिली

एएसपी एसीबी व जांच अधिकारी राजेन्द्र नैन का कहना है कि मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ जांच में आरोप प्रमाणित माने हैं। अभियोजन के लिए यूडीएच को पत्र लिखा है। 11 जून को डिस्कशन के लिए जाना तय था। बाद में यूडीएच से फोन आया कि डिस्कशन आगे की तारीख में करेंगे। अब तक तारीख नहीं बताई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62