[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले-पर्चियों से सीएम बनाना सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा:इनको ऐसे कठपुतली चाहिए जो फोन करें सो जाऊं क्या; कहां गए बाबा किरोड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

डोटासरा बोले-पर्चियों से सीएम बनाना सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा:इनको ऐसे कठपुतली चाहिए जो फोन करें सो जाऊं क्या; कहां गए बाबा किरोड़ी

डोटासरा बोले-पर्चियों से सीएम बनाना सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा:इनको ऐसे कठपुतली चाहिए जो फोन करें सो जाऊं क्या; कहां गए बाबा किरोड़ी

जयपुर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी, केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा- देश में एक और घोटाला चल रहा है, ये जो पर्चियों से मुख्यमंत्री बना रहे हैं, यह भी आने वाले समय में देश का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा। ये सक्षम व्यक्ति को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे, इनको पपेट चाहिए, जो इनके इशारे पर काम कर सके।

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस धरने में डोटासरा ने सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा- इन्हें ऐसे कठपुतली चाहिए जो दिल्ली फोन करें प्रधानमंत्रीजी सो जाऊं क्या, अमित शाह जी उठ जाऊं क्या? अमित शाह जी में आज नागौर का दौरा कर लूं क्या? अमित शाह जी आज मैं बाड़मेर चला जाऊं क्या? प्रदेश में हो क्या रहा है? पर्ची देकर कितने दिन सरकार चलाओगे? यह क्या मजाक चल रहा है?

डोटासरा ने कहा- शिक्षा मंत्री रहते मेरे पर आरोप लगाए, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाए। अगर बेईमानी की है और तुम्हारे में हिम्मत है तुम पकड़ कर बताओ। बातें करना बहुत आसान है। आरोप लगाना बहुत आसान है।

उन्होंने कहा- सत्ता लूटने के लिए जो पर्सेप्शन क्रिएट किया गया, वह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। अपराधी को पकड़ोगे तो कंधे से कंधा मिलाकर मदद करेंगे, लेकिन रोजाना भाषण बाजी करना, फोटो खिंचवाना यह शोभा नहीं देता है।

कलेक्ट्रेट के सामने हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में डोटासरा ने सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा।
कलेक्ट्रेट के सामने हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में डोटासरा ने सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा।

बीजेपी नेता नीट पेपर लीक पर चुप क्यों? कहां गए बाबा किरोड़ी?
डोटासरा ने कहा- आज तो नहीं बोल रहे हैं, वह नेता कहां गए जो रोज आरोप लगाते थे। राजेंद्र राठौड़ कहां गए? सीपी जोशी कहां गए, तीन-तीन मंत्री कहां गए, भजनलाल जी कहां गए और कहां गया मेरा बाबा किरोड़ीलाल। जो यह कहते थे बच्चों के भविष्य के साथ लूटपाट हुई है। आज नीट का पेपर आउट हुआ बीजेपी का कोई नेता बोला क्या?

प्रदेश में बच्चा-बच्चा पूछ रहा, सरकार कौन चला रहा?
डोटासरा ने कहा- भजनलाल की पर्ची को बदलने के लिए पूरा जोर लगाना है। ये अपने विवेक से तो कुछ करेंगे नहीं, ये तो दिल्ली से पर्ची आएगी तो कर पाएंगे। आप समझ सकते हो आज प्रदेश में बच्चा-बच्चा कह रहा है पता नहीं सरकार चला कौन रहा है? अपने आप चल रही है या क्या हो रहा है? जो गाड़ी सेल्फ ड्राइव हो जाती है, वह निश्चित रूप से अच्छी होती है, गाड़ी तभी गंतव्य तक पहुंचा पाती है जब सब सही हो।

प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली से फोन आते ही बीजेपी के मंत्री-विधायक साइंस के स्टूडेंट बन जाते हैं
डोटासरा ने कहा- दो चार मंत्री एक्टिव हो जाए कुछ उछल-कूद करें, कागज निकालने और पटकने की हिम्मत करें यह मुझे नहीं लगता। कुछ करने की हिम्मत करते हैं तो इनके ऊपर से धमकी आती है, तो सब साइंस के स्टूडेंट बन जाते हैं कि कहीं प्रैक्टिकल में फेल नहीं कर दें। उनकी साइड का रोल भी हमें अदा करना पड़ेगा, इनमें दम नहीं है। केवल चिट्ठियां लिख सकते हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष हों, वर्तमान मंत्री हों, चाहे वर्तमान एमएलए हों सब भजनलाल जी को चिट्ठियां लिख रहे हैं। अब भजनलाल जी उनकी चिट्ठियों का क्या करने जा रहे हैं समझ में नहीं आता।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के साथ प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश और शकुंतला रावत समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के साथ प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश और शकुंतला रावत समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों में चल रही है नूरा कुश्ती, यह मेंटेन नहीं कर पाएंगे
डोटासरा ने कहा- सीएम साहब, आपके मंत्री, संत्री कहां-कहां इलाज करवा रहे हैं, देखना पड़ेगा, क्योंकि 6 महीने में आपने मेडिकल का ढांचा इतना बिगाड़ दिया कि आपको प्राइवेट हॉस्पिटलों की शरण लेनी पड़ रही है। चिरंजीवी को बंद कर दिया। जिले खत्म करने की बात कर रहे हैं। आप जिले खत्म करने की बात छोड़िए जिस जिले में कलेक्टर-एसपी लग गए आप तो उन्हें हटाकर दिखा दीजिए। आप तो इतना ही कर पाओगे कि आपसी नूरा कुश्ती को भी नहीं निपट पाओगे।

पीसीसी अध्यक्ष ने कहा- मंत्रियों और मुख्यमंत्री की नूरा कुश्ती को मेंटेन कर लेना तो आपकी बहुत बड़ी जीत मानी जाएगी, आप मेंटेन नहीं कर पाओगे। विधानसभा आने वाली है, हमारे नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी विधायक सरकार की नाक में नकेल में डाल देंगे।

बीजेपी नेता भ्रष्टाचार के कागज देने के लिए फोन कर रहे
डोटासरा ने कहा- मेरे पास नेताओं के फोन आ रहे हैं कि कि अगर विधानसभा में उठा सकते हो तो हमारी पार्टी का बड़ा मामला दे सकते हैं। मेरे पास कई भाजपा नेताओं के फोन आए हैं। इन्होंने तो 6 महीने में शुरुआत में ही कर्मकांड चालू कर दिया। ये भरतपुर में टटलूबाज पकड़ते हैं, वो तो छोटे-छोटे हैं। इस प्रदेश में बड़े टटलूबाज पैदा हो गए हैं, उनको रोकने की और पकड़कर अंदर करने की आवश्यकता है।

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मोदी के बाड़े का नया नारा दिया और पीएम पर भी निशाना साधा।
कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मोदी के बाड़े का नया नारा दिया और पीएम पर भी निशाना साधा।

काम नहीं होता तो कुर्सी छोड़ दीजिए, 6 महीने में किया क्या है?
डोटासरा ने कहा- सीएम ने राधे-राधे लिखा हुआ दुपट्टा ले रखा है, यह तो ठीक है बाबा जी, लेकिन काम तो करो। काम किया नहीं, शरीर तंदुरुस्त बना लिया। हमारी तो कामना है आप ऐसे ही तंदुरुस्त रहें, आपका वजन और ज्यादा बढ़े, लेकिन काम तो करो। 6 महीने में एक काम किया हो तो बता दो। काम नहीं होता तो कुर्सी छोड़ दीजिए, सीएम ने 6 महीने में क्या किया है ?

डोटासरा बोले- मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना बंद कर दो, राजीव गांधी युवा मित्र निकाल दो, महात्मा गांधी प्रेरक मत बनाओ, जिले खत्म कर दो,सड़कों का काम रोक दो। बजरी में घोटाले चालू कर दो और औचक निरीक्षण करो। औचक निरीक्षण से पेट भरता है क्या। हमने जो इंदिरा रसोई चालू की थी, आपने नाम बदला तो बदला गरीब की रोटी कम कर दी। राजस्थान की जनता आपको देख रही है। कभी यमुना जल की बात करते हैं, कभी ईआरसीपी की बात करते हैं। ईआरसीपी की बात करने वाले तो अब पर्यटन मंत्री बन गए। अब आपको केन्या, रूस, अमेरिका, लंदन में घूमते हुए नजर आएंगे।

महिलाओं को 50% आरक्षण दिया नहीं, अभी तो बयान दिया है
डोटासरा ने कहा- सीएम अभी कह रहे हैं कि हमने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में 50% महिलाओं का आरक्षण कर दिया। आरक्षण दिया नहीं है बयान दिया है। हमारी बहनों को आरक्षण दीजिए हम स्वागत करेंगे। देश के प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण का सर्वसम्मति से देश के लोकसभा और राज्यसभा में कानून पारित कराया उसका क्या हुआ? कहां गया महिला आरक्षण बिल। कब से लागू होगा, पहले जनगणना कराएंगे फिर डिलिमिटेशन करेंगे फिर लागू होगा, तब तक दूसरी सरकार आ जाएगी।

डोटासरा बोले- पीएम साहब आप गलतफहमी में हो क्या, 5 साल सरकार चला पाओगे? नेताओं से भी आग्रह करना चाहता हूं होशियार हो जाओ, साल डेढ़ साल से ज्यादा यह केंद्र की सरकार चलेगी नहीं। यह देश के प्रधानमंत्री झोला उठाकर किस देश में जाएंगे इसकी तैयारी करने के लिए विदेशी भ्रमण कर रहे हैं। अपनी जगह देखने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62