[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिठाइयों में मिलावट की आशंका, सैंपल लैब में भेजे:’शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान में कार्रवाई, लगातार मिल रही थी शिकायतें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मिठाइयों में मिलावट की आशंका, सैंपल लैब में भेजे:’शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान में कार्रवाई, लगातार मिल रही थी शिकायतें

मिठाइयों में मिलावट की आशंका, सैंपल लैब में भेजे:'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान में कार्रवाई, लगातार मिल रही थी शिकायतें

सीकर : चिकित्सा विभाग की ओर से ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य वस्तुओं की लगातार जांच कर मिलावट करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। टीम ने शुक्रवार को भी सीकर में अनेक प्रतिष्ठानों का निरक्षण किया और दूध से बनने वाली मिठाइयों के सैंपल लिए।

एफएसओ मदनलाल बाजिया, नंदराम मीणा की टीम में चंदपुरा साबर कांठा डेयरी से दूध के चार सैंपल लिए। वहीं चौधरी तेल उद्योग से तेल का सैंपल लिया गया। अमृत्या डेयरी से दूध, श्रीसांई रसगुल्ला भण्डार से रसगुल्ला और करणी बीकानेर रसगुल्ला भंडार, नानी से चमचम के सैंपल लिए गए।

सीएमएचओ ड़ॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा अभियान के तहत लगातार खाद्य वस्तुओं की जांच कर मिलावट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन को शुद्ध व ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो। दुकानों से सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62