पुलिस के जवानों ने किया योगाभ्यास:तनाव मुक्त रहने के टिप्स दिए, तीन दिवसीय शिविर लगाया
पुलिस के जवानों ने किया योगाभ्यास:तनाव मुक्त रहने के टिप्स दिए, तीन दिवसीय शिविर लगाया
झुंझुनूं : पुलिस के जवान स्वस्थ और खुश रहें इसके लिए खास प्रयास किए जा रहे है। पुलिस जवानों के लिए योग शिविर लगाया गया। सकारात्मक मानसिक विचार एवं मेडिटेशन से रोगों से छुटकारा पाने के तरीके सुझाए। पुलिस कार्मिकों को तनाव मुक्त रहने, ड्यूटी के दौरान संयमित रहने, व्याधियों से मुक्त रहने और शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए कई टिप्स दिए।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में झुंझनूं पुलिस लाइन में तीन दिवसीय योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ 18 जून को हुआ था। जिसमें नियमित तीन दिन पुलिस कार्मिकों की ओर से योगाभ्यास किया गया। पतंजलि योग समिति झुंझनूं के प्रभारी रायसिंह तोगड़ा ने योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कर आदि का अभ्यास करवाया। शिविर में रिजर्व पुलिस लाइन व जिले भर के थानों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
कल पुलिस लाइन में होगा योग
एसपी राजर्षी वर्मा ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमें पुलिस के जवानों द्वारा योग किया जाएगा। पुलिस लाइन में तीन दिवसीय शिविर लगाकर योगाभ्यास करवाया गया है। उन्होंने पुलिस के जवानों से योग दिवस में अधिकाधिक भाग लेने की अपील की है। ताकि इसको सफल बनाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045928

