[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद अमराराम बोले- नीमकाथाना कलक्टर को दिखाएंगे ट्रेलर:सीकर में 2 घण्टे सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, 27 जून को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सांसद अमराराम बोले- नीमकाथाना कलक्टर को दिखाएंगे ट्रेलर:सीकर में 2 घण्टे सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, 27 जून को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

सांसद अमराराम बोले- नीमकाथाना कलक्टर को दिखाएंगे ट्रेलर:सीकर में 2 घण्टे सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, 27 जून को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

सीकर : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से जिले में अघोषित बिजली की कटौती व पानी की समस्या को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने ढाका भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली।

कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश करता हुआ किसान।
कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश करता हुआ किसान।

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट रोड को 2 घंटे तक जाम रखा। इस दौरान ट्रैफिक की आवाजाही भी बाधित हुई। धरने-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और माकपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम, बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, बागीडोरा विधायक जयकिशन, धोद के पूर्व विधायक पेमाराम सहित कई नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर सभा को संबोधित किया।

कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे माकपा कार्यकर्ता व नेता।
कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे माकपा कार्यकर्ता व नेता।

नेताओं ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाने साधे। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने अपने चुनावी एजेंडे में प्रदेश की जनता को बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा की उचित व्यवस्था करने की बात कही थी। जिसे आज तक पूरा नहीं कर पाई। वहीं प्रदेश में लगातार अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं जिन पर अंकुश लगाने में सरकार असफल रही है। अगर सरकार जल्द समस्याओ का समाधान नहीं करेगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी कलेक्ट्रेट पर तैनात किया गया।

कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए।
कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए।

सांसद कॉमरेड अमराराम ने कहा कि प्रदेश में एक तरफ भयंकर गर्मी का दौर चल रहा है। राज्य सरकार 24 घंटे बिजली देने की बजाय लगातार अघोषित बिजली कटौती कर रही है।उन्होंने कहा प्रदेश व जिले की जनता पैसे देकर बिजली उपयोग कर रही है। अब तेज गर्मी पड़ रही है तो अघोषित बिजली कटौती कर जनता को गर्मी मारने का काम सरकार कर रही है। तेज गर्मी के बाद भी पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं की जा रही है।

अमराराम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से जनता को गर्मी मारने और प्यासे मारने का काम कर रही है। इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। अगर समय रहते समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी 27 जून को तमाम सहायक अभियंता कार्यालय को ठप करने का काम सीकर जिले की जनता करेगी। अमराराम ने कहा कल सुबह 11 बजे नीमकाथाना कलक्टर को आज के प्रदर्शन की तरह ट्रेलर दिखाएंगे और ट्रेलर से नहीं माने तो फिल्म दिखाने का काम सीकर और राजस्थान की जनता करेगी।

Related Articles